herzindagi
image

Weekend Binge-Watch List: 'तस्करी' से लेकर 'किस किस को प्यार करूं' तक इस वीकेंड ओटीटी पर देख सकती हैं ये फिल्में और सीरीज, लिस्ट में कोरियन ड्रामा भी है शामिल

Weekend पर देखने के लिए अगर आप कुछ अच्छी वेब सीरीज और मूवीज सर्च कर रही हैं, तो यहां हम आपके लिए ओटीटी पर मौजूद लेटेस्ट फिल्मों और वेब सीरीज की लिस्ट लेकर आए हैं। इन्हें देखकर आप अपने वीकेंड को शानदार बना सकती हैं।      
Editorial
Updated:- 2026-02-06, 23:52 IST

अगर आप वीकेंड को लेकर कुछ खास प्लान नहीं कर पाई हैं, तो इस वीकेंड ओटीटी पर आपको एंटरटेंमेंट का खजाना मिलने वाला है। ओटीटी पर कई बेहतरीन फिल्में और सीरीज आपके इस वीकेंड को खास बना सकती हैं। हाल ही में रिलीज हुई इन फिल्मों और सीरीज को लेकर जबरदस्त बज है और अगर आपने अभी तक इन्हें नहीं देखा है, तो इस वीकेंड जल्दी से इन्हें अपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर लीजिए।

किस किसको प्यार करूं 2

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar (@jiohotstar)

कपिल शर्मा की कॉमेडी फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' थियेटर्स में तो कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन फैंस को इसकी ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार था और अब ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज हो चुकी है। ये फिल्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है और इसे ओटीटी प्ले प्रीमियम सब्सक्रिप्शन वाले यूजर्स देख सकते हैं। इसमें कपिल के अलावा चार लीड एक्ट्रेसेज भी हैं। इस वीकेंड आप इस फिल्म को फैमिली के साथ एज्वॉय कर सकती हैं।

तस्करी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

इमरान हाशमी और नीरज पांडे की वेब सीरीज 'तस्करी' इन दिनों ओटीटी पर छाई हुई है। ये लगभग 3 हफ्ते पहले नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है और रिलीज के शुरुआती दो हफ्तों में ही इसे 50.6 मिलियन लोगों ने देखा है। ऐसे में अगर आपने अभी तक इस सीरीज को नहीं देखा है, तो यकीन मानिए आपको इसे बिल्कुल मिस नहीं करना चाहिए। इस वीकेंड इसे जरूर देखें। 

द राजा साब

साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म द राजा साब थियेटर्स में भले ही फ्लॉप रही हो, लेकिन इसके ओटीटी रिलीज का फैंस को काफी इंतजार था। ये फिल्म 6 फरवरी को जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो गई है। ऐसे में आप इस वीकेंड इसे एज्वॉय कर सकती हैं।

ब्लडी फ्लावर्स

अगर आप कोरियन ड्रामा देखने की शौकीन हैं, तो इस वीकेंड आप 'ब्लडी फ्लावर्स' देख सकती हैं। ये एक क्राइम थ्रिलर ड्रामा है, जो असल में एक सीरियल किलर की कहानी है। ये 4 फरवरी को डिज्नी प्लस पर रिलीज हुई है। 

यह भी पढ़ें- Dhurandhar On OTT: रणवीर सिंह-अक्षय खन्ना की फिल्म 'धुरंधर' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें किस प्लेटफॉर्म पर हो रही है स्ट्रीम?

धुरंधर

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

अगर आपने अभी तक धुरंधर नहीं देखी है, तो इस वीकेंड इसे अपनी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल करें। धुरंधर, नेटफ्लिक्स पर कुछ दिन पहले रिलीज हो चुकी है और इसे ओटीटी पर भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन की एक्टिंग से सजी ये फिल्म आपके वीकेंड को खास बना सकती है।

 

यह भी पढ़ें- Ikka Release Date: अब कोर्टरूम में गूंजेगी सनी देओल की हुंकार, अक्षय खन्ना संग 'इक्का' में आएंगे नजर; जानें ओटीटी पर कब होगी रिलीज?

 

 

इनमें से अपनी पसंदीदा सीरीज और मूवी देखकर आप इस वीकेंड को खास बना सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।