herzindagi
Priyanka chopra wedding mehendi is exclusively coming from sojat at rajasthan

Exclusive: प्रियंका चोपड़ा के हाथों में राजस्थान के इस शहर की रचेगी मेहंदी, जानिए क्या है खासियत

प्रियंका चोपड़ा की शादी रस्में शुरू हो गई हैं 29 को उनकी हल्दी मेहंदी और संगीत का कार्यक्रम है। प्रियंका की मेहंदी खास तौर पर राजस्थान की &lsquo;सिटी ऑफ हिना&rsquo; कहे जाने वाले सुजत से मंगवाई गई है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-11-30, 11:23 IST

बॉलीवुड गलियारों हर तरफ आजकल शहनाईयां गूंज रही हैं। जहां 14 और 15 नवंबर को बॉलीवुड एक्‍ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्‍टर रणवीर सिंह की इटली के लेक कोमो में शादी हो गई वहीं अब बॉलवुड एक्‍ट्रेस और अमेरिकन सिंगर निक जानस की शादी के जश्‍न की तैयारियां चल रही हैं। सभी लोग जानना चाहते हैं कि उनकी फेवरेट एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा शादी में क्‍या पहनेंगी, उनका मेकअप कैसा होगा और उनकी मेहंदी कैसी होगी। इन सबके बीच HerZindagi.com ने यह जानकारी हासिल की है कि प्रियंका की मेहंदी पर क्‍या खास होगा। 

Priyanka chopra wedding mehendi is exclusively coming from sojat at rajasthan

खास होगी प्रियंका की मेहंदी 

जानकारी के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी के लिए खासतौर पर राजस्‍थान के सोजत शहर, जिसे ‘सिटी ऑफ हिना’ भी कहा जाता है, वहां से मेहंदी मंगवाई गई। ऐसा कहा जाता है कि यहां की मेहंदी बहुत खास होती है और बहुत ज्‍यादा रचती है। अभी इस बात की जानकारी नहीं है कि प्रियंका को कौन मेहंदी लगाएगा और उनकी मेहंदी की डिजाइन किस तरह की होगी। मगर, उनकी मेहंदी की रस्‍म के लिए खासतौर पर राजस्‍थान की सोजत से मेहंदी मंगवाई गई है। आपको बता दें की सोजत से ही ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन की शादी की भी मेहंदी गई थी। 

Read more: Priyanka-Nick wedding: संगीत सेरिमनी में इन गानों पर खास डांस परफॉर्मेंस देंगी प्रियंका, निक भी करेंगे डांस

महरगढ़ में नहीं होंगी कोई रस्‍में 

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के कुछ फंक्‍शन जैसे मेहंदी, हल्‍दी और संगीत का कार्यक्रम पहले जोधपुर के महरगढ़ किले में होना था। मगर HerZindagi.com ने जब यह बाद किले के मैनेजमेंट से जाननी चाही तो, उनका साफ कहना था कि प्रियंका और निक की शादी के सारे फंक्‍शन जोधपुर के उम्‍मेद भवन पैलेस में ही होने वाली। महरगढ़ में प्रियंका और निक की शादी से जुड़ा कोई भी कार्यक्रम नहीं है। हां, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की वजह जोधपुर में पर्यटकों की संख्‍या बढ़ गई है। 

Read More: प्रियंका और निक की शादी में पहुंचे कई देशी-विदेशी मेहमान, आईकार्ड से होगी एंट्री

priyanka chopra ganesh pooja

गणपति पूजा में सभी ने पहनी ट्रेडिशन ड्रेस 

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की पहली रस्‍म की तौर पर प्रियंका के मुंबई के वर्सोवा स्थित ओल्‍ड हाउस में गणपति जी की पूजा रखी गई थी। इस खास पुजा में निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा के घर के सदस्‍य ही शामिल हुए। गणपति पूजा के दौराना जहां ब्राइड टू बी प्रियंका चोपड़ा ने स्‍काई ब्‍लू कलर का सलवार कुर्ता पहना था वहीं होने वाले दुल्‍हे यानी निक जोनस ने बेबी पिंक कलर का कुर्ता और सफेद सलावर पहनी हुई थी। निक के भाई जो जोनस की पार्टनर सोफिया भी इस पूजा में ट्रेडिशनल लुक में शामिल हुईं। उन्‍होंने रेड कलर का कर्ता और पीले रंग का दुपट्टा ओढ़ रखा था। जो जोनस भी इस पूजा में शामिल हुए और उन्‍होंने भी अपने भाई निक जोनस की तरह ब्‍लू कलर का कुर्ता पहना हुआ था। 

 

संगीत सेरिमनी में प्रियंका करेंगी डांस 

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी प्री-ब्राइडल शॉवर में भी काफी डांस किया था और उनके डांस की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। ऐसा कहा जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा अपनी संगीत सेरिमनी में भी एक डांस प्रफॉर्मेंस पेश करेंगी। इस बात पर किसी को भी डाउट नहीं हैं कि प्रियंका डांस में काफी माहिर हैं। प्रियंका चोपड़ा को फिल्मों में वेस्टर्न डांस के साथ ही कई क्लासिकल डांस करते भी देखा जा चुका है। अपनी फिल्म बाजीराव मस्तानी में प्रियंका ने दिपिका पादुकोण के साथ लावणी डांस किया था वहीं कई फिल्मों में उन्होंने इंडियन कंटेम्प्रेरी डांस भी किया है। मगर आपनी शादी के फंक्शन में प्रियंका बेहद खास परफॉर्मेंस देंगी। ऐसा बताया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा कथक डांस करेंगी। कथक के अलावा प्रियंका चोपड़ा अपने फेमस सॉन्ग ‘देसी गर्ल’ पर भी डांस करेंगी। प्रियंका का यह सॉन्ग फिल्म दोस्ताना का है और इस फिल्म में प्रियंका ने जॉन एब्राहिम और अभीषेक बच्चन के साथ काम किया था। इस सॉन्ग में प्रियंका ने काफी सेक्सी सी साड़ी पहनी थी और डांस किया था। अब देखना यह है कि प्रियंका अपनी संगीत सेरिमनी में जब इस गाने पर डांस करेंगी तब क्या पहनेंगी। 

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।