शादी में दूल्हा और दुल्हन के साथ, उनके भाई-बहन भी लाइमलाइट में रहते हैं। चाहे वह आउटफिट हो, हेयर स्टाइल हो, मेकअप लुक हो या डांस परफॉर्मेंस हो, वे शादी को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। और जब हम इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि दुल्हन को अपनी शादी के लिए कैसी तैयार करनी चाहिए, तो इसमें ब्राइड्समेड या दुल्हन की बहन क्यों पीछे रहे? इसलिए हम आपके लिए आज सिंपल, खूबसूरत और आसान मेहंदी डिजाइन लेकर आए हैं।
अब कोई भी शादी बिना मेहंदी के पूरी नहीं हो सकती है। दुल्हन के साथ-साथ उसकी बहनों और दोस्तों को भी मेहंदी लगती है। अगर आप नॉर्मल मेहंदी डिजाइन देख-देखकर थक गई हैं, तो इन मेहंदी डिजाइन पर एक बार जरूर गौर करें। शादी के फंक्शन में जब आपकी मेहंदी लगाने की बारी आए, तो इन डिजाइन्स को जरूर ट्राई करें।
जाल और खूब सारे मोटिफ्स डिजाइन वाली मेहंदी दुल्हन के ऊपर ही ज्यादा अच्छी लगती है। आपको अगर कुछ नया ट्राई करना है तो फ्लोरल मेहंदी डिजाइन लगवा सकती हैं। अच्छी बात यह है कि आप इसे आगे और पीछे दोनों तरफ बनवा सकती हैं। इसमें आपकी उंगलियों पर धारियों के साथ बीच में अलग-अलग तरह से फ्लोरल डिजाइन बनाया जाएगा। रेफरेंस के लिए आप ऊपर की तस्वीर देख सकते हैं। जिस तरह से फिंगर रिंग से फूल की बेल बनाते हुए कलाई तक लाया गया है, आप भी इसे वैसे ही बनाएं। इसी तरह कलाई पर प्यारे से दो फ्लोरल डिजाइन बनाएं और देखें यह आपके हाथ पर कितनी अच्छी लगेगी।
सुंदर तरीके से डिटेल्ड अरेबिक मेहंदी डिजाइन कई लड़कियों की पहली पसंद होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें मेहंदी डिजाइन को खूबसूरत तरीके से शेड किया जाता है और रचने के बाद वह हाथों पर सुंदर दिखती है। हाथों को ज्यादा न भरते हुए अगर आप कुछ बोल्ड, सिंपल और ब्यूटीफुल डिजाइन लगाना चाहें, तो अरेबिक मेहंदी ट्राई करें। इसमें कलाई से थोड़ा ऊपर एक बड़ा फूल बनाएं और उसे शेड करें। फिर अंबिया और बेल के साथ डिजाइन बनाते हुए मेहंदी कंप्लीट करें। आप इसे किसी भी उंगली तक ले जा सकती हैं या हर उंगली पर अलग अरेबिक डिजाइन भी बनवा सकती हैं।
अगर आपको भी अपनी ब्राइड सिस्टर की तरह ट्रेडिशनल और थोड़ी-सी अलग मेहंदी डिजाइन की तलाश है, तो आप मोटिफ मेहंदी डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। अपनी कलाई के पास से बेल या अंबिया छोड़कर अलग फ्लोरल डिजाइन चुनें और फिर उसे मोटिफ से सजाएं। इसी तरह पीछे हाथ पर सुंदर फूल बनाएं और उंगलियों को लीव मोटिफ से भरें। इसे चारों ओर से बड़े और छोटे मोटिफ्स के साथ सजाएं। इस डिजाइन से आपके हाथ भरे हुए लगेंगे, मगर हॉच-पॉच जैसा नजर नहीं आएगा। (हाथों पर लगवाएं 'सेलिब्रिटी मेहंदी डिजाइन', यहां से लें आइडिया)
इसे भी पढ़ें : हाथों की उंगलियों पर लगाएं मेहंदी की ये 5 आसान डिजाइन
मंडला मेहंदी डिजाइन काफी चलन में है और इसे बनाना भी बहुत आसान है। इस डिजाइन की खास बात यह है कि इसमें हाथों के सेंटर पर एक मंडला डिजाइन बनाया जाता है और फिर उसी से मिलते-जुलते पैटर्न को उंगलियों पर बनाया जाता है। हाथ के बीच में यानी हथेली के आसपास की जगह खाली ही रहती है। यह डिजाइन यूनीक डिटेल्स से पूरा किया जाता है। इस मेहंदी डिजाइन में आपको हथेली के सेंटर में गोल आकार की डिजाइन बनानी है, आप डिजाइन अपनी पसंद के अनुसार बना सकती हैं और फिर उसी को आगे बढ़ाते जाना है।
इसे भी पढ़ें : 10 मिनट में हाथों पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन
अगर आप फ्लोरल में कुछ इंट्रीकेट डिजाइन बनवाना चाहती हैं, तो उसके लिए भी हम आपको एक शानदार डिजाइन बताने जा रहे हैं। इसमें डिजाइन में आपके हाथों पर खूबसूरत गुलाब और अन्य फ्लोरल डिजाइन बनाए जाते हैं। आप इसमें जाल भी जोड़ सकती हैं, जो आपकी कलाई पर ब्रेसलेट जैसा लुक देगा। कलाई से शुरू करते हुए पहले अंगूठे तक सुंदर फ्लोरल डिजाइन बनाएं और उसके बाद बीच से शुरू करते हुए डिजाइन को फर्स्ट फिंगर पर कंप्लीट करें। अगर आपको डिजाइन समझ न आए तो रेफरेंस के लिए ऊपर दी गई तस्वीर जरूर देखें।
हमें यकीन है कि आपको इन सरल मेहंदी डिजाइनों में से आपको अपने पसंदीदा मेहंदी डिजाइन मिल जाएंगे। हमें बताना न भूलें कि आपने इनमें से कौन-सा डिजाइन चुना। अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें और इस तरह के आर्टिकल पढ़ने के लिए विजिट करें हरजिंदगी से।
Image Credit: freepik, ipinimg,stylesatlife, wedmegood
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।