वेडिंग सीजन शुरू हो गया है। इस वेडिंग सीजन भी ढेरों शादी के मुहूर्त हैं। हो सकता है कि इस बार आपके घर में या रिश्तेदारी में किसी की शादी होने वाली हो। घर में किसी की शादी हो तो इसकी तैयारियां तो महीने भर पहले से ही शुरू हो जाती हैं।
खासतौर पर शादी में आप खुद दुल्हन हों या दुल्हन की सहेली हों तो तैयारियां और भी जोर शोर से होती हैं। बात जब वेडिंग की होती है तो कपड़ों और गहनों के साथ-साथ मेहंदी के डिजाइंस का चुनवा भी अहम हो जाता है। अगर आप इस वर्ष दुल्हन बनने वाली हैं या फिर आपकी सहेली की शादी होने वाली है, तो आप भी अभी से तय कर लीजिए कि आपकी मेहंदी की डिजाइन कैसी होनी चाहिए।
चलिए इसमें हम आपकी मदद करते हैं और आपको सेलिब्रिटीज के हाथों पर उनकी शादी या फिर किसी फैमिली फंक्शन के दौरान लगी मेहंदी की डिजाइंस की तस्वीरें दिखाते हैं। इससे आपको आइडिया मिल जाएगा।
इससे जरूर पढ़ें: पैरों में लगवाएं ये 5 मेहंदी डिजाइंस
सोनम कपूर की शादी वर्ष 8 मई 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा से हुई थी। उनकी शादी में फेमस मेहंदी आर्टिस्ट वीणा नगदा ने उन्हें मेहंदी लगाई थी। सोनम कपूर ने अपने हाथों में दुल्हन की जो रेग्यूलर डिजाइन होती हैं वही लगवाई थी। सोनम कपूर की ब्राइडल मेहंदी में फ्लोरल और पिकॉक डिजाइंस को नया अंदाज दिया गया था। सोनम कपूर ने अपने हाथों में खूब घनी और भरी हुई मेंहदी डिजाइन लगवाई थी। वैसे दुल्हनों में घनी और भरी हुई मेहंदी डिजाइन काफी फेमस भी है। आपकी यदि आने वाले वेडिंग सीजन में शादी होने वाली हैं तो आप सोनम कपूर की तरह ब्राइडल मेहंदी लगवा सकती हैं।
इससे जरूर पढ़ें: मेहंदी में इन 6 तरीकों से लिखवाएं पति का नाम
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की शादी वर्ष 2018, 8 दिसंबर को अमृतसर में हुई थी। गिन्नी को शादी में मेहंदी आर्टिस्ट वीणा नगदा ने मेहंदी लगाई थी। गिन्नी ने अपनी ब्राइडल मेहंदी में दूल्हा, दुल्हन और बारात बनवाई थी। आपको बता दें कि इसे फिगर मेहंदी डिजाइन कहा जाता है। यह मेहंदी डिजाइन हमेशा ट्रेंड में रहती है। गिन्नी ने अपनी बाजुओं तक मेहंदी ब्रॉड डिजाइन लगवाई थी।
दीपिका पादुकोण की शादी नवंबर 2018 में हुई थी। दीपिका पादुकोण ने एक्टर रणवीर सिंह से इटली के लेक कोमो में बेहद प्राइवेट फंक्शन में शादी की थी। दीपिका पादुकोण की शादी की मेहंदी भी वीणा नगदा ने लगाई थी। दीपिका पादुकोण ने अपने आधे हाथ में मेहंदी की बेहद महीन डिजाइन लगवाई थी। उनकी मेहंदी में मोर और केरियां ज्यादा बनाई गई थीं। आप दीपिका पादुकोण की मेहंदी डिजाइन से भी आइडिया ले सकता हैं। (‘RadhaKrishn’ से इंस्पायर्ड हैं ये मेहंदी डिजाइंस)
नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट ने आकाश अंबानी की शादी में मेहंदी आर्टिस्ट वीणा नगदा ने मेहंदी लगवाई थी। उन्होंने केवल कलाई तक ही मेहंदी लगवाई थी और उनकी मेहंदी में आधे चांद वाली डिजाइन पर जोर दिया गया था। आप यदि आने वाले वेडिंग सीजन में अपनी किसी दोस्त की शादी में जानें वाली हैं तो आप भी राधिका मर्चेंट की मेहंदी डिजइन को कॉपी कर सकती हैं।
अपने बेट आकाश अंबानी की शादी में नीता अंबानी ने पूरे हाथों में किसी दुल्हन की तरह भर कर मेहंदी लगवाई थी। नीता अंबानी को फेमस मेहंदी आर्टिस्ट वीणा नगदा ने ही मेहंदी लगाई थी। उनकी मेहंदी में गोलकार आकृतियां ज्यादा थीं और नीता ने दोनों ही हाथों में एक जैसी मेहंदी डिजाइन लगवाई थीं।
आप नीता अंबानी की इस मेहंदी डिजाइन को भी रिक्रिएट करा सकती हैं।
नीता अंबानी की बड़ी बहू श्लोका मेहता इसी वर्ष मार्च में अंबानी खानदान का हिस्सा बनी हैं। आकाश अंबानी से शादी के बाद से हमेशा लाइम लाइट में रहने वाली श्लोका मेहता ने अपनी रोका सेरिमनी में मेहंदी आर्टिस्ट वीणा नगदा से मेहंदी लगवाई थी। इस अवसर पर उन्होंने अपनी कलाइयों तक ही मेहंदी लगवाई थी। श्लोका की मेहंदी में मोर डिजाइंस ज्यादा थे।
तो इन मेहंदी डिजाइंस को देख कर अगर आपको कोई पसंद आई हो तो आप भी आने वाले वेडिंग सीजन में इनमें से किसी एक मेहंदी डिजाइन को अपने हाथों पर लगवा सकती हैं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।