हिंदू फेस्टिवल्स में करवा चौथ का अपना ही महत्व है। यह एक बहुत ही खूबसूरत त्योहार होता है। यह त्योहार पति-पत्नी की रिश्तों की डोर को और भी मजबूत करता है। इस त्योहार पर महिलाएं अपने पतियों की उम्र को बढ़ाने के लिए पूरे दिन का व्रत रखती हैं और रात में चंद्रमा के दर्शन और पूजा करने के बाद व्रत खोलती हैं। इस त्योहार की तैयारियां भी महिलाएं पहले से ही शुरू कर देती हैं। कपड़ों से लेकर गहने तक की शॉपिंग महिलाएं 15 दिन पहले से ही करना शुरू कर देती हैं। इसके साथ ही इस त्योहार पर महिलाओं के बीच मेहंदी का क्रेज भी खूब रहता है। ऐसा कहा जाता है कि मेहंदी जितनी काली रचती है पति उतना ही प्यार करता है। महिलाओं के सोलहा श्रृंगार में भी मेहंदी को बहुत महत्व दिया गया है। करवा चौथ की मेहंदी से एक रिवाज यह भी जुड़ा हुआ है कि इस मेहंदी में महिलाएं अपने पति का नाम लिखवाती हैं। ऐसा कहा जाता है कि यह पति के नाम की मेहंदी होती हैं इसलिए इस मेहंदी में पति का नाम जरूर लिखवाना चाहिए। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे डिजाइंस दिखाते हैं जिन्हें अपना कर आप स्टाइलिश अंदाज में मेहंदी पर पति का नाम लिखवा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़े- RadhaKrishn Mehndi Designs: टीवी सीरियल ‘RadhaKrishn’ से इंस्पायर्ड हैं ये मेहंदी डिजाइंस
इस तस्वीर को देखिए इस तस्वीर में बेहद खूबसूरत मेहंदी की बैक डिजाइन नजर आ रही है। इस डिजाइन में आप साफ देख सकते हैं कि एक हाथा में लिखा है ‘हितेश की दुल्हन’ वहीं दूसरे में लिखा है ‘सदा सौभाग्यवती भव:’ लिखा है। काली नहीं सफेद मेहंदी का है ट्रेंड, देखें लेटेस्ट डिजाइन
आप भी इस तरह से अपने हाथों की मेहंदी में अपने पति का नाम इनकॉर्पोरेट करवा सकती हैं। हां यादि आप इतने ही बोल्ड फॉन्ट में पति का नाम लिखवा रही हैं तो आपको अच्छा फॉन्ट चुने।
इसे जरूर पढ़े- होने वाले पति के चेहरे से लेकर हनीमून की प्लानिंग तक, मेहंदी की डिजाइन में दिखेगा सब कुछ
अगर आपको हाथों में भरी-भरी मेहंदी पसंद नहीं है तो आप इस तस्वीर में लगे मेहंदी डिजाइन को चुन सकती हैं। इसमें आधी हथेली में ही मेहंदी लगी है। वही आधे हाथ में केवल एक फूल बना कर उसके बीचों-बीच पति के नाम का पहला एलफाबेट लिख दिया गया है। इस तरह की मेहंदी बहुत कम समय में लग जाती है और यह बेहद स्टाइलिश भी नजर आती है। मेहंदी के फीके पड़े रंग को हथेली से इन घरेलू तरीकों से छुड़ाएं
अगर आपको हैवी मेहंदी लगवाने का क्रेज है तो आप अपने मेहंदी वाले को बोलों कि वह आपकी हथेली के कॉर्नर में एक जगह छोड़ कर वहां पर पति का नाम लिखे। इस जगह को मेहंदी की डिजाइन से मिक्स करवाना न भूलें नहीं तो इससे डिजाइन अटपटी नजर आने लग जाती है। आप इंग्लिश या फिर हिंदी किसी भी फॉन्ट में पति का नाम लिखवा सकती हैं। दिवाली पर अरेबिक मेहंदी से लेकर पाकिस्तानी, ब्राइडल हर तरह की मेहंदी के डिज़ाइन देखिये
अगर आपका पहला करवा चौथ है और आप अपने हाथों में दुल्हन वाली मेहंदी लगवाने जा रही हैं तो आप अपने पति का नाम जरूर लिखवाएं। आप संदेश के स्टाइल में अपनी कलाई पर अपने पति का नाम लिखवा सकती हैं। यह बेहद आकार्षित नजर आता है। आप अपने किसी भी हाथ की कलाई पर पति का नाम लिखवा सकती हैं। मगर इसके लिए आपके मेहंदी वाले को अच्छी फॉन्ट्स का आइडिया होना चाहिए। पिया के नाम की मेहंदी रचेगी खूब गहरी अगर अपनाएंगी ये 5 टिप्स
अगर आपको ज्यादा हैवी डिजाइन पसंद नहीं है तो आपको इस तस्वीर में नजर आ रही मेहंदी डिजाइन को चुनना चाहिए। आप हथेली के बीचों-बीच कोई गोलाकार डिजाइन बनवाकर उसमें अपने पति का नाम लिखवा सकती हैं। इसके साथ ही आप अपने पति के लिए कोई मैसेज भी लिखवा सकती हैं।
आप अपने पति का नाम मेहंदी में उंगलियों पर भी लिखवा सकती हैं। आपके मेहंदी वाले को बहुत ही क्रिएटिव अंदाज में आपके पति के नाम को आपकी उंगलियों में लिखना होगा। उंगलियों पर डिजाइन बनाने की ज्यादा जगह नहीं होती हैं। मगर, पति का नाम यहां पर लिखवाने पर यह एक बेहद शानदार डिजाइन भी बन जाएगी।
तो अब आप बताएं कि आपको कौन सी डिजाइन सबसे ज्यादा पसंद आई और इस बार करवाचौथ की मेहंदी में कौन सी डिजाइन आप बनवाने वाली हैं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।