
त्योहारों पर तैयार होना हम सभी को पसंद होता है। ऐसे में हम अक्सर कपड़े और ज्वेलरी खरीदते हैं। अक्षय तृतीया के मौके पर सिर्फ कपड़े पहनकर सुंदर नजर न आएं, बल्कि आप हाथों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए मेहंदी के अलग-अलग डिजाइंस को ट्राई करें। इससे आपके त्योहार की रौनक और ज्यादा बढ़ जाएगी। साथ ही आपको ज्यादा समय मेहंदी के डिजाइन को लगाने में नहीं लगेगा। बस 15 मिनट में आपके हाथों में मेहंदी लग जाएगी। आइए बताते हैं कौन से डिजाइंस आप हाथों में रचा सकती हैं।
अगर आपको हाथ भरने नहीं लगाना है, तो ऐसे में आप तस्वीर में नज़र आने वाले डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की अरेबिक बेल हाथों में लगने के बाद काफी सुंदर लगती है। साथ ही डिजाइन भी सिंपल बनाया जाता है। इसमें जाली डिजाइन और फूलों के डिजाइन को सबसे ज्यादा क्रिएट किया जाता है। साथ ही इसमें शेड भी किया जाता है, ताकि मेहंदी का डिजाइन हाइलाइट हो सके। आपको इसे लगाने में सिर्फ 15 मिनट का समय लगेगा।
-1776425250223.jpg)
हाथों की सुंदरता बढ़ाने के लिए आप मंडला आर्ट मेहंदी डिजाइन को अक्षय तृतीया के मौके पर लगा सकती हैं। इस तरह के डिजाइन को बनाने में सिर्फ 10 से 15 मिनट का समय ही लगता है। इसके लिए हथेली के बीच में सर्कल बनाया जाता है। इसके आसपास पत्तियां और बिंदू बनाएं जाते हैं। ऐसा ही डिजाइन उंगलियों पर सजाया जाता है। इससे मेहंदी काफी सुंदर लगती है।

आपको अक्षय तृतीया के दिन कुछ अलग तरह की मेहंदी लगानी है, तो ऐसे में आप इस तस्वीर में नजर आने वाले डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की मेहंदी हाथों में लगने के बाद सुंदर लगती है। इसमें बड़े मोर के डिजाइन को क्रिएट किया जाता है। इसके बाद मोर पंख क्रिएट किए जाते हैं। इससे मेहंदी भरी-भरी नजर आती है और रचने के बाद सुंदर लगती है।
आप हाथों को सुंदर बनाने के लिए फुल हैंड वाली इस मेहंदी को रचा सकती हैं। इस तरह की मेहंदी को लगाने में 15 मिनट के आसपास का समय लगता है। इसमें हथेली के नीचे की तरफ बॉक्स में भरा हुआ डिजाइन लगाया जाता है। ऊपर की तरफ जाली क्रिएट की जाती है। इस तरह की मेहंदी से हाथ सुंदर लगते हैं।

अक्षय तृतीया के मौके पर आप मिनिमल मेहंदी लगा सकती हैं। इस तरह की मेहंदी को लगाने में समय भी कम लगता है और हाथ अच्छे लगते हैं। इसमें आपकी हथेली पर बारीक डिजाइन क्रिएट किया जाता है। इससे यह लगने के बाद काफी अच्छी लगती है। आपको इसे ट्राई करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- 25th Anniversary Mehndi Designs: सिल्वर जुबली पर लगाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइंस, बढ़ेगी हाथों की खूबसूरती
हाथो में लगाने के लिए आप इस तस्वीर में नजर आने वाले मेहंदी डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की मेहंदी लगने के बाद काफी सुंदर लगती है। इसमें थोड़े-थोड़े हिस्से में फूल बनाए जाते हैं और उन्हें भरा जाता है। आप भी इस तरह के डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं।

अक्षय तृतीया के मौके पर आप इन मेहंदी डिजाइंस को ट्राई कर सकती हैं, जिसे लगाने के बाद आपके हाथ सुंदर नजर आएंगे। साथ ही त्योहार पर आपके हाथ की रौनक बढ़ जाएगी।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit- Instagram/ dev mehndi artist
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।