herzindagi
parineeti chopra inspired minimal mehndi designs in hindi

Mehndi Designs: परिणीति चोपड़ा की तरह आपके हाथों की भी शोभा बढ़ाएंगे बारीक और मिनिमल मेहंदी के ये खास डिजाइंस

मेहंदी के डिजाइन को चुनने से पहले अपने हाथों के आकार को समझना बेहद जरूरी होता है ताकि लगाई गई मेहंदी का दिजान आपके हाथों की शोभा को बढ़ा सके।
Editorial
Updated:- 2023-09-25, 16:14 IST

Minimal Mehndi Designs: हर तीज-त्यौहार के मौके पर मेहंदी को हाथों पर लगाना बेहद शुभ माना जाता है और इसके कई डिजाइन भी आपको इंटरनेट पर आसानी से मिल जाएंगे। वहीं लेटेस्ट मेहंदी के डिजाइन की बात करें तो आजकल मिनिमल डिजाइन की मेहंदी को काफी पसंद किया जा रहा है। साथ ही इसे बनाना भी केवल 5 मिनट का काम होता है।

मिनिमल मेहंदी डिजाइन की बात करें तो हाल ही में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की शादी राज्य सभा सांसद राघव चड्ढा के साथ हुई है और इन्होनें अपनी ब्राइडल मेहंदी के लिए काफी सटल और मिनिमल डिजाइन को चुना है। तो चलिए देखते हैं कुछ मिनिमल मेहंदी के डिजाइंस जिन्हें आप भी आसानी से कुछ ही मिनटों में अपने हाथों पर बना सकती हैं और इनकी शोभा बढ़ा सकती हैं।

जाल डिजाइन मेहंदी 

 jaal mehndi design

जाल डिजाइन में आपको अनेक तरह के पैटर्न आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन अगर आप हाथों के लिए मिनिमल डिजाइन वाली मेहंदी लगाना चाहती हैं तो इस तरह से उंगलियों को ऊपर से मेहंदी से भरा-भरा न सकती हैं। वहीं हथेली कि तरफ आप ब्रेसलेट स्टाइल बनाकर मेहंदी को कम्प्लीट लुक दे सकती हैं। इसके लिए आप बारीक डिजाइन के जाल मेहंदी को बनाये और उंगलियों पर जाल के डिजाइन को थोड़ा चौड़ा रखें।

 इसे भी पढ़ें : केवल 5 मिनट में बन जाएंगे मेहंदी के ये मिनिमल डिजाइंस

झूमर डिजाइन मेहंदी 

jhumar mehndi

अगर आप जाल, फूल-पत्ती, गोल टिक्की जैसे अन्य मेहंदी डिजाइन से बोर हो गई है और कुछ अलग डिजाइन की मेहंदी को हाथों पर लगाना चाहती हैं तो इस तरीके से झूमर के डिजाइन की मेहंदी को हाथों पर लगा सकती हैं। इसके लिए आप चाहे तो मेहंदी का कट-आउट डिजाइन बनाकर साइड में 2 से 3 झूमर के डिजाइन बना सकती हैं। इसके अलावा आप उंगलियों पर भी इस तरह से झूमर बना सकती हैं।

स्क्वायर डिजाइन मेहंदी 

square mehndi design

मिनिमल और आसान डिजाइंस में गोल टिक्की मेहंदी को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है, लेकिन अगर आप चाहे तो गोल टिक्की की जगह स्क्वायर शेप का डिजाइन अपने हाथों में बना सकती हैं और इनकी खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं। वहीं इस तरह के डिजाइन के साथ आप उंगलियों को भरा हुआ लुक दें। ऐसा करने से आपके हाथों पर लगी मेहंदी का लुक कम्प्लीट नजर आएगा।

  इसे भी पढ़ें : आलिया भट्ट की तरह आपके हाथों की भी शोभा बढ़ाएंगे मंडला आर्ट मेहंदी के ये खास डिजाइंस

बेल डिजाइन मेहंदी 

side bail mehndi

बेल मेहंदी डिजाइन तो बरसो से पसंद किया जा रहा है और यह देखने में काफी मॉडर्न लुक देने में मदद करता है, लेकिन अगर आप इसे अलग लुक देना चाहती हैं और युनिक बनाना चाहती हैं तो सबसे बीच वाली उंगली पर बेल के डिजाइन को बनाये और इसे बीच हाथों की जगह साइड से लेकर जाए। देखने में इस तरह का डिजाइन आपके हाथों को काफी खूबसूरत लुक देने में मदद करेगा।

 

 

अगर आपको परिणीति चोपड़ा की लगाई गई ये ब्राइडल मेहंदी डिजाइन जैसे अन्य मिनिमल मेहंदी डिजाइंस और इन डिजाइंस को बनाने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image credit: Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।