Mehndi Designs: हंदी लगाना हम सभी बेहद पसंद करते हैं और इसके कई डिजाइन भी आपको इन्टरनेट पर देखने को मिल जाएंगे। वहीं इसे हर तीज-त्यौहार पर हाथों और पैरों की खूबसूरती को बढ़ाने में मदद करता है। अक्सर काम-काज के चलते हमारे पास इतना समय नहीं होता है कि हम बाहर जाकर मेहंदी लगवा पायें।
इसके लिए हम ज्यादातर घर में ही मेहंदी को हाथों पर लगाते हैं। तो चलिए देखते हैं कुछ ऐसे मेहंदी के डिजाइन जिन्हें आप केवल 5 मिनट से भी कम समय में आसानी से बना सकती हैं और अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।
मॉडर्न लुक पाना चाहती हैं तो इस तरह का कट आउट मेहंदी डिजाइन आपके हाथों की शोभा बढ़ाने में मदद करेगा। वहीं इस तरह का डिजाइन बनाने के लिए आप टूथपिक का सहारा ले सकती हैं। इसमें आपको बेल पैटर्न में काफी डिजाइन आसानी से मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें : Keri Mehndi Designs: हाथों की उंगलियों के लिए खास हैं केरी मेहंदी के ये आसान डिजाइंस
अगर आप मिनिमल डिजाइन की मेहंदी लगाना पसंद करती हैं तो इस तरह का डिजाइन आप अपने हाथों की उंगलियों पर बना सकती हैं। देखने में इस तरह का डिजाइन आप काफी बारीकी से बनाएं। ऐसा करने से आपका बनाया हुआ डिजाइन आपके हाथों की शोभा बढ़ाने में मदद करेगा।
बेल मेहंदी तो हम सभी लगाना पसंद करते हैं। वहीं अगर आप इसे ज्वेलरी स्टाइल यानि हाथ फूल स्टाइल के डिजाइन में लगाना चाहती हैं तो इस तरह से बारीकी से आप बेल के डिजाइन को हाथों पर लगा सकती हैं। इसके लिए आप जाल पैटर्न की मेहंदी डिजाइन को चुनें।
यह डिजाइन सबसे ज्यादा बनाया जाता है। इस डिजाइन को आकर्षक बनाने के लिए आप आस-पास बॉर्डर बना सकती हैं। इसके लिए आप फूल-पत्ती डिजाइन को चुन सकती हैं। आप चाहे तो इसे बेल स्टाइल में भी लगा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : छोटी उंगलियों पर खूब जचेंगे बेल मेहंदी के ये आसान डिजाइंस
इस तरह की मेहंदी को लगाते समय आपको हाथों के साइज का खास ख्याल रखना चाहिए। वहीं अगर हाथ छोटे या चौड़े हैं तो जाल का डिजाइन भी बारीक ही रखें और अगर हाथ लम्बे हैं तो जाल को चौड़े डिजाइन में बनाएं।
अगर आपको केवल 5 मिनट में लगने वाले मेंहदी के ये डिजाइंस और लगाने का आसान तरीका पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit : Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।