छोटी उंगलियों पर खूब जचेंगे बेल मेहंदी के ये आसान डिजाइंस

मेहंदी लगाने के लिए आपको सबसे पहले हाथों के आकार के हिसाब से डिजाइन को चुनना चाहिए ताकि आपके हाथों पर लगी मेहंदी खूबसूरत नजर आए।

bail mehndi designs for small fingers of hand in hindi

लगभग हर तीज-त्यौहार के लिए मेहंदी को हाथों और पैरों में लगाना शुभ माना जाता है। वहीं मेहंदी के कई डिजाइन आपको ऑनलाइन मिल जाएंगे, लेकिन क्या आप जानती हैं कि हाथों के आकार और साइज के हिसाब से भी मेहंदी लगाई जाती है?

अपने हाथों के आकार और साइज को ध्यान में रखकर सही डिजाइन नहीं चुनेंगी तो आपके हाथों पर लगी मेहंदी जचेगी नहीं और अलग ही नजर आएगी। ठीक इसी तरह से हाथों की उंगलियों के लिए भी यही नियम लागू होता है। आजकल बेल मेहंदी काफी पसंद की जा रही है और इसके कई डिजाइन भी आपको आसानी से मिल जाएंगे।

तो आइये देखते हैं मेहंदी के कुछ डिजाइंस जो खास आपके हाथों की उंगलियों के लिए हैं बिल्कुल परफेक्ट। साथ ही बताएंगे इन डिजाइन को बनाने का आसान तरीका।

मेहंदी डिजाइन 1

bail mehndi design for small fingers

बेल स्टाइल मेहंदी में थोड़ा ट्विस्ट देना चाहती हैं तो आप पतली बेल बनाकर हाथों के साइड में गोल टिक्की या गोल में किसी और तरह का डिजाइन बना सकती हैं। इस तरह में आपको बेल में कई डिजाइन मिल जाएंगे, लेकिन मॉडर्न टच देना चाहती हैं तो इस तरह से आप लाइन बनाकर ही बेल बनाएं।

इसे भी पढ़ें : छोटी उंगलियों के लिए बेहद खास हैं मेहंदी के ये खूबसूरत डिजाइंस

मेहंदी डिजाइन 2

bail mehndi design for small fingers

जाल स्टाइल मेहंदी लगाना पसंद है तो आप इस तरीके की से बड़े-बड़े जाल बनाकर सबसे छोटी उंगली पर बेल डिजाइन बना सकती हैं। ध्यान रहे कि इस तरह के डिजाइन में आप बेल के लिए पतले डिजाइन का इस्तेमाल करें और फूल-पत्ती डिजाइन बनाकर इसे आकर्षक लुक दें।

मेहंदी डिजाइन 3

bail mehndi design for small fingers

आजकल ब्रेसलेट स्टाइल मेहंदी को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं इसमें आपको चौड़े और पतले में कई तरीके के डिजाइन आसानी से मिल जाएंगे। उंगलियों पर आप केरी मेहंदी डिजाइन बना सकती हैं। इसके अलावा आप पीकॉक डिजाइन की मेहंदी भी लगा सकती हैं।

मेहंदी डिजाइन 4

bail mehndi design for small fingers

बेल में आप भरे हाथों वाला डिजाइन भी बना सकती हैं। इसके लिए आपको हाथों की उंगलियों पर एक से ज्यादा बेल बनाना होगा। ध्यान रहे कि आप बेल के लिए बारीक डिजाइन चुनें ताकि छोटी उंगलियों पर इस तरह का डिजाइन खिलकर नजर आए।

इसे भी पढ़ें : लगाने में बेहद आसान हैं बेल मेंहदी के ये डिजाइंस

मेहंदी डिजाइन 5

bail mehndi design for small fingers

हाथफूल डिजाइन की मेहंदी एवरग्रीन पसंद की जाती है और इसके कई डिजाइन आपको देखने को मिल जाएंगे। वहीं इस तरह के डिजाइन में आपको छोटी उंगलियों के लिए रिंग के साथ साइड बेल डिजाइन में मेहंदी डिजाइन को लगा सकती हैं।

अगर आपको छोटे हाथों की उंगलियों के लिए के लिए बेल मेंहदी के ये डिजाइंस और लगाने का आसान तरीका पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit : Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP