मेहंदी लगाना हम सभी को बेहद पसंद होता है और इसके लिए हम आए दिन नए से नए डिजाइन आसानी से इन्टरनेट पर नजर आ जाएंगे। वहीं आजकल टैटू से लेकर पूरी भरी हुई मेहंदी तो चल ही रही है। इसके अलावा बेल मेहंदी आजकल काफी चलन में है।
यह जरूरी नहीं है कि मेहंदी लगाने के लिए किसी तीज-त्यौहार का इंतजार किया जाये बल्कि आप बिना किसी मौके के भी अपने हाथों पर मेहंदी रचा सकती हैं। तो आइये देखते हैं बेल मेहंदी के लेटेस्ट डिजाइन और जानेंगे इसे लगाने का आसान तरीका।
मेहंदी की मदद से आप अंगूठी का डिजाइन भी अपनी उंगलियों पर बना सकती हैं। वहीं मेहंदी का यह कट-आउट डिजाइन आपके हाथों को काफी मॉडर्न लुक देने में मदद करेगा। इस तरह के डिजाइन को बनाने के लिए आप इयरबड्स की सहायता ले सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : ब्रेसलेट मेहंदी डिजाइंस आपके हाथों को देंगी खूबसूरत लुक
ज्वेलरी स्टाइल मेहंदी डिजाइन आजकल काफी चलन में है। बता दें कि इस तरह का मेहंदी डिजाइन बनाने के लिए आपको केवल थोड़ा बारीकी से डिजाइन बनाने की प्रैक्टिस करनी होगी। इसके अलावा आप चाहे तो डॉट-डॉट स्टाइल में भी मेहंदी लगा सकती हैं।
अगर आप बेल स्टाइल मेहंदी में जाल बनाना चाहती हैं या बेल में भी भरी उंगलियों वाला डिजाइन बनाना चाहती हैं तो इस तरह से जाल बनाकर आप मेहंदी के डिजाइन को आकर्षक बना सकती हैं। इस तरह के डिजाइन के साथ आप बेल के बीच में गोल-टिक्की बना सकती हैं।
इस तरह का मिनिमल मेहंदी डिजाइन आप इयरबड्स की मदद से बना सकती हैं। साथ ही सीधी लकीरें बनाने के लिए आप स्केल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस डिजाइन को बनाने के लिए आप डार्क कलर वाली मेहंदी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Hariyali Teej Mehndi Designs: हरियाली तीज के मौके पर छोटे हाथों पर खूब जचेंगे मेहंदी के ये आसान डिजाइंस
फूल और पत्ती डिजाइन मेहंदी में काफी कॉमन है। वहीं अगर आप इस तरह के बड़े साइज के फूल बनाने के लिए आप टूथपिक का उपयोग कर सकती हैं। साथ ही डॉट-डॉट बनाकर आप चैन स्टाइल मेहंदी बना सकती हैं।
अगर आपको बेल मेंहदी के ये डिजाइंस और लगाने का आसान तरीका पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit : Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।