मेहंदी लगाना हम सभी को बेहद पसंद होता है और इसे लगाने के लिए हम और आप कोई न कोई तीज-त्यौहार का इंतजार जरूर करते हैं। वैसे तो मेहंदी के नए डिजाइन आपको इंटरनेट पर देखने को मिल जाएंगे, लेकिन बता दें कि आजकल बेल मेहंदी के डिजाइन काफी चलन में नजर आ रहे हैं। आप और हम सभी उम्र के लिए इस तरह के डिजाइन परफेक्ट रहते हैं।
इसलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं बेल मेहंदी के कुछ ऐसे डिजाइंस, जिन्हें आप भी कर सकती हैं किसी भी वेडिंग या फंक्शन के लिए ट्राई और बढ़ा सकती हैं अपने हाथों की शोभा।
तितली डिजाइन मेहंदी
देखने में इस तरह का डिजाइन बेहद मॉडर्न और स्टाइलिश नजर आ रहा है। इसमें बने ये फूल इसको काफी यूनीक लुक दे रहे हैं। बता दें कि इसे बनाने के लिए काफी बारीकी का इस्तेमाल किया गया है ताकि ये डिजाइन सबसे अलग नजर आए। खासकर कम उम्र की लड़कियां इस तरह का डिजाइन बनवाना बेहद पसंद करती हैं।
इसे भी पढ़ें :जाल मेहंदी के ये आसान डिजाइन आप भी कर सकती हैं ट्राई
डबल बेल डिजाइन मेहंदी
अगर आप भरे हाथों वाली मेहंदी लगाना पसंद करती हैं तो आप कुछ इस तरह से डबल लेयर वाली बेल मेहंदी डिजाइन को क चुन सकती हैं। आप चाहे तो किन्हीं दो उंगलियों में इस तरीके की बेल बनवा सकती हैं। देखने में ये नया और काफी यूनीक नजर आएगा। इसमें आप चाहे तो मंडला आर्ट का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। (गोल टिक्की डिजाइन)
फ्लोरल मेहंदी डिजाइन
वैसे तो ये बेहद कॉमन डिजाइन है, लेकिन इसे यूनीक बनाने के लिए आप काले रंग की मेहंदी से आउटलाइन कर अंदर शेडिंग के लिए नार्मल मेहंदी का इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसा करने से आपके हाथों पर लगी मेहंदी सबसे अलग और खूबसूरत नजर आएगी। (मेहंदी लगाने का आसान तरीका)
इसे भी पढ़ें :दुल्हनों के लिए बेहद खास हैं मेहंदी के ये डिजाइंस, देखें तस्वीरें
कमल डिजाइन मेहंदी
आजकल कई तरह से लोग मेहंदी बनवा रहे हैं। वहीं अगर आप सिंपल बेल से बोर हो गई हैं तो इस तरीके से अपनी हथेली पर आप बेल बना सकती हैं। इसके अलावा आप अपनी उंगलियों को भरा हुआ दिखा सकती हैं। साथ ही आप चाहे तो उंगलियों कमल के अलावा पत्ती डिजाइन बना सकती हैं। इस तरह का डिजाइन बनाने से पहले खूब अच्छी तरह से पहले अभ्यास करें ताकि गलती न होने पाए।
इसी के साथ अगर आपको हमारे दिखाए गए ये बेल वाली मेहंदी के नए डिजाइन पसंद आए हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल भी न भूलें। साथ ही इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में कमेंट कर जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Courtesy : pinterest, instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों