दुल्हनें अपनी शादी के दिन बेस्ट दिखना चाहती हैं। इसके लिए वे अपने लुक का खास ख्याल भी रखती हैं। मेकअप से लेकर आउटफिट तक सभी चीजें नए से नए डिजाइन की चुनना पसंद करती हैं।
वहीं मेहंदी की बात करें तो ये तो हर तीज -त्यौहार के दिन लगाई जाती है। लेकिन शादी के दिन दुल्हन के लिए मेहंदी का महत्व बाकी सभी दिनों से बिल्कुल अलग मायने रखती हैं।
इसलिए आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं मेहंदी के कुछ लेटेस्ट डिजाइन जो खास दुल्हनों के लिए ही चुनी गई हैं।
वैसे तो हर लड़की अपने होने वाले पति का नाम लिखती ही हैं, लेकिन आजकल इस तरह का डिजाइन काफी पसंद किया जाने लगा है। अक्सर लड़कियां होने वाले पति के नाम के साथ-साथ अपनी शादी की तिथि और कई तरह के मंत्र अपने हाथों में रची हुई मेहंदी में लिखवाना पसंद करती हैं। इस तरह का डिजाइन देखने में काफी अट्रैक्टिव दिखाई देता है। आप चाहे तो इसमें और भी कई तरह की पत्तियां और बेल वाला डिजाइन अपने हिसाब से बनवा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : Henna Designs: त्योहार पर हाथों में लगाएं शगुन की मेहंदी, देखें कैरी डिजाइंस
अगर आप सिंपल डिजाइन की मेहंदी लगाना पसंद करती हैं तो आप कुछ इस तरह का डिजाइन चुन सकती हैं। हालांकि ये डिजाइन बिल्कुल सिंपल है लेकिन देखने में बेहद प्यारा लुक दे रहा है। अगर आप अपनी शादी के लिए सोबर और सिंपल लुक चुन रही हैं तो इस तरह की मेहंदी डिजाइन को ध्यान में जरूर रखें। इस तरह की मेहंदी आप खुद से भी कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : मेहंदी में चुकंदर का रस डालने से बालों में आता है कैसा रंग? आप भी जानें
अगर आप थोड़े स्टाइलिश डिजाइन की मेहंदी लगाना पसंद करती हैं तो कुछ इस तरह की मेहंदी डिजाइन को चुन सकती हैं।देखने में इस तरह का डिजाइन काफी ट्रेंडी और यूनिक दिखाई देता है। कोशिश करें कि आप इसमें थोड़ा और कस्टमाइज करें ताकि आप एक अलग मेहंदी के डिजाइन को क्रिएट कर पाएं। अगर आपको बड़े फूलों वाले डिजाइन पसंद है तो भी आप कुछ इस तरीके के डिजाइन को अपनी शादी के दिन के लिए चुन सकती हैं।
इसी के साथ अगर आपको हमारे बताए गए मेहंदी के ये डिजाइन पसंद आए हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें।
साथ ही ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए फॉलो कीजिए हरजिंदगी को।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।