herzindagi
mehndi hacks ()

कंघी से लेकर भिंडी तक, इन 3 चीजों की मदद से बनाएं स्टाइलिश मेहंदी डिजाइन

क्या आपको पता है कि आप घर पर रखी इन छोटी-छोटी चीजों से मेहंदी की डिजाइन भी बना सकती हैं? आइए जानते हैं इन सिंपल हैक्स के बारे में।
Editorial
Updated:- 2022-06-04, 17:49 IST

मेरी तरह शायद आप में से कई लोगों का हाथ भी मेहंदी लगाने में तंग होगा। ऐसे में अगर कोई आसान तरीका मिल जाए, जिससे कम समय में बेहतरीन मेहंदी लगाई जा सके तो मजा ही आ जाए। बिना किसी झंझट के ही आप मिनटों में स्टाइलिश मेहंदी डिजाइन लग सकती हैं।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ सिंपल ट्रिक्स बताएंगे , जिसकी मदद से आप अपने हाथों में बिना किसी मेहनत के मेहंदी लगा पाएंगी। तो देर किस बात की आइए जानते हैं इन तरीकों के बारे में, जिनकी मदद से मेहंदी लगाना और भी आसान हो जाएगा।

भिंडी की मदद से लगाएं मेहंदी-

useful hacks for mehndi designs

जी हां आप भिंडी की मदद से भी बेहद खूबसूरत मेहंदी डिजाइन तैयार कर सकती हैं। जी हां आपने बिल्कुल सही सुना है, यह भिंडी मेहंदी लगाने के काम भी आ सकती है। मेहंदी लगाने के लिए सबसे पहले भिंडी को सही आकार में काट लें।

इसके बाद भिंडी के अंदर के बीज को टूथपिक की मदद से निकाल लें और हाथ के आगे वाले हिस्से पर रखना मनचाही डिजाइन की हिसाब से रख दें। अब कटे हुए भिंडी के बीच जो जगह खाली है, उनमें मेहंदी डालें। इसके बाद भिंडी के बाहरी आकार पर भी मेहंदी से आउटलाइन बनाएं। अब मेहंदी में स्पेशल टच देने के लिए अपनी मनचाही डिजाइन बनाएं। इन सिंपल स्टेप्स के साथ भिंडी की मदद से आपकी आउटलाइन और सिंपल मेहंदी लगा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-ट्रेंड में हैं ये लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन, दुल्हन की मां के हाथों में लगेंगे अच्छे

पुरानी कंघी की मदद से लगाएं मेहंदी-

hacks for mehndi designs

घर में रखी पुरानी कंघी भी मेहंदी डिजाइन बनाने में मददगार हो सकती है। जिन्हें ज्यादा अच्छे से मेहंदी लगाना नहीं आता है, वो कंघी की हेल्प से लाइन वाली डिजाइन बना सकते हैं। इस तरह की डिजाइन बनाने के लिए आपको हाथ के सामने वाले हिस्से पर मेहंदी फैलानी होती है, जिसे कंघी से कि मदद से आप आपना मनचाहा आकार दे सकती हैं। कंघी हाथ में लगी बेमतलब की मेहंदी को निकाल देता है और मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन बनकर तैयार हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें-मेहंदी डिज़ाइन को ढूंढते समय ध्यान रखेंगी 4 टिप्स तो नहीं होगी कोई दिक्कत

टेप की मदद से बनाएं मेहंदी डिजाइन-

hacks for mehndi design

टेप की मदद से मेहंदी डिजाइन बनाना बेहद आसान हो जाता है। ये आपकी मेहंदी डिजाइन की आउटलाइन तैयार करने का काम करता है। इसके अलावा टेप की मदद से आप गोल आकार की मेहंदी डिजाइन्स बना सकती हैं, साथ ही गोलाकार की नई-नई डिजाइन्स भी तैयार कर सकती हैं। इसमें आपको डिजाइन बनाने से पहले ज्यादा सोचना नहीं पड़ता है।

ते ये थे कुछ घरेलू सामान जिनकी मदद से आप मेहंदी लगा सकती हैं। इसके अलावा आप चम्मच, टूथपिक, बिंदी(बिंदी का महत्व), प्याज जैसी चीजों से भी मेहंदी की डिजाइन तैयार कर सकती हैं। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें। साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Image Credit- instgram mehandifashion yt

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।