herzindagi
latest mehndi designs for diwali

Latest Mehndi Designs : जाल मेहंदी के ये आसान डिजाइन आप भी कर सकती इस दिवाली पर ट्राई

महिलाएं मेहंदी के तरह-तरह के डिजाइन बनवाना बेहद पसंद करती हैं।
Editorial
Updated:- 2022-10-21, 11:47 IST

कोई भी त्यौहार हो, शादी हो या कोई भी शुभ कार्य हो, मेहंदी लगाना हमारी सभी महिलाओं को पसंद होता है। इसके लिए महिलाएं तरह-तरह के डिजाइन वाली मेहंदी लगाना पसंद करती हैं। वहीं आजकल महिलाएं झटपट लगने वाली मेहंदी को बेहद पसंद करती हैं ताकि वे खुद ही इस तरह की मेहंदी को लगा सकें 

आजकल जाल मेहंदी काफी चलन में नजर आ रही हैं। कम उम्र की लड्कियों से लेकर बड़ी उम्र की महिलाओं तक सभी इसे जमकर पसंद करती नजर आ रही हैं। बात अगर लेटेस्ट डिजाइन की करें तो आज हम आपको दिखने वाले हैं जाल मेहंदी के कुछ ऐसे डिजाइन जिन्हें आप इस दिवाली के मौके पर ट्राई कर सकती हैं और दिख सकती हैं बेहद खूबसूरत।

 

कलाई के लिए (Mehndi Design For Arms)

Mehndi Design For Arms

अगर आप मॉडर्न स्टाइल की मेहंदी लगाना पसंद करती हैं तो कुछ इस तरह से आप मेहंदी को लगा सकती हैं।इसके लिए आप स्केल का इस्तेमाल कर सकती हैं ताकि आपको सीधी लकीर खींचने में परेशानी का सामना न करना पड़े।जाल को पूरा करने के लिए आप आगे की और बेल या गोल टिक्की डिजाइन का बॉर्डर बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : Henna Designs: त्योहार पर हाथों में लगाएं शगुन की मेहंदी, देखें कैरी डिजाइंस

पत्तियों वाला जाल डिजाइन (Leaves Mehndi Design)

Leaves Mehndi Design

कुछ यूनिक तरह से जाल बनाना चाहती हैं तो कुछ ऐसे आप पत्तियां बना कर जाल वाला डिजाइन बना सकती हैं।जाल को कंप्लीट करने के लिए आप इस तरह से गोल टिक्की को बना सकती हैं।जाल के अंदर की ओर आप टूथपिक की मदद से डॉट बना सकती हैं।

उंगलियों के लिए (Jaal Mehndi Design For Fingers)

Jaal Mehndi Design For Fingers

अगर आप हाथों एक बीच में गोल टिक्की डिजाइन बना रही हैं तो कुछ अलग ट्राई करने के लिए आप इस तरह से अपनी उंगलियों पर जाल वाला डिजाइन बनवा सकती हैं।इसे बनाने के लिए आप बारीक नेट का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : Bridal Mehndi Design: दुल्हनों के लिए बेहद खास हैं मेहंदी के ये डिजाइंस, देखें तस्वीरें

डॉट वाला जाल डिजाइन (Dot Style Jaal Mehndi Design)

Dot Style Jaal Mehndi Design

अगर आप सिंपल जाल डिजाइन से बोर हो गई हैं तो कुछ इस तरह से आप डॉट की मदद से जाल बना सकती हैं।साथ ही आप कुछ हटके करने के लिए गोल टिक्की को हाथों के बीच में बना सकती हैं।

 

इसी के साथ अगर आपको हमारे बताए गए मेहंदी के ये डिजाइन पसंद आए हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें।

साथ ही ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए फॉलो कीजिए हरजिंदगी को।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।