herzindagi
mehndi for rakshabandhan pic

रक्षाबंधन पर बहनें हाथों पर लगा सकती हैं खूबसूरत जाल वाली मेहंदी डिजाइन, देखें तस्‍वीरें

त्‍योहार पर मेहंदी लगाने के लिए आसान और सुंदर डिजाइंस तलाश रही हैं, तो इस बार यह आर्टिकल जरूर पढ़ें। 
Editorial
Updated:- 2022-07-19, 19:48 IST

इस वर्ष रक्षाबंधन 11 अगस्‍त को पड़ रहा है। रक्षाबंधन के आने से पहले ही महिलाएं शॉपिंग में लग जाती हैं। इस दिन ट्रडिशनल आउटफिट के साथ-साथ महिलाएं सजना-संवरना भी नहीं भूलती हैं, खासतौर पर इस दिन महिलाओं में मेहंदी लगवाने का ट्रेंड है। मेहंदी की बहुत सारी सुंदर डिजाइंस होती हैं, मगर यदि आप ऐसी मेहंदी की तलाश में हैं, जो जल्‍दी भी लग जाए और हाथों में सुंदर भी लगे, तो आप इसके लिए जाल वाली मेहंदी डिजाइन चुने।

आप हाथों में कई तरह से जाल वाली मेहंदी लगा सकती हैं। चलिए हम आपको इसके कुछ डिजाइंस दिखाते हैं।

easy hand mehndi designs

मेहंदी डिजाइन-1

इस मेहंदी डिजाइन में आप उंगलियों पर हैवी डिजाइन लगवा सकती हैं और बाकी हथेली पर चेन नुमा जाल बना सकती हैं। यह आपको तय करना है कि जाल आपको छोटे बनाने हैं या फिर बड़े रखने हैं। इसके साथ ही आप जाल की डिजाइन भी अपने अनुसार चुन सकती हैं। अगर आप बड़े जाल बना रही हैं, तो जाल के अंदर डिजाइन बना सकती हैं।

jaal wali mehendi picture

मेहंदी डिजाइन-2

फूलों की डिजाइन वाला जाल भी आप बना सकती हैं। इस तस्‍वीर में भी यह मेहंदी डिजाइन देखी जा सकती है। आप इस तहर की मेहंदी हाथ की हथेली और बैक दोनों में लगा सकती हैं। फूल की ढेरों डिजाइंस हैं, जिन्‍हें आप अपनी हथेली पर लगा सकती हैं। इतना ही नहीं, आप हर जोड़ पर फूल बना कर जाल तैयार कर सकती हैं।

jaal wali mehndi for rakshabandhan

मेहंदी डिजाइन-3

हाथों की हथेली के बीच में आप कैसी भी डिजाइन बनवा लें और उसकी आउटलाइन जाल वर्क वाली मेहंदी डिजाइन से करें। इस तरह की मेहंदी डिजाइन बहुत ही ज्‍यादा खूबसूरत और अलग लगती है। इतना ही नहीं यह जल्‍दी भी बन जाती है।

henna designs for festivals

मेहंदी डिजाइन-4

आप आधे हाथ में भी जाल वर्क वाली मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं। इस तस्‍वीर में आप इस तरह की डिजाइन देख भी सकती हैं। इस तरह की डिजाइन में बूंदी डिजाइन और हार्टशेप डिजाइन को भी लगा सकती हैं। यह मेहंदी डिजाइन भी जल्‍दी हाथों में लग जाती है।

mehndi for girls

मेहंदी डिजाइन-5

अगर आपको हाथों में भरकर मेहंदी लगानी है तो आप एक बार यह तस्‍वीर जरूर देखें। इसमें मेहंदी की कंटेम्‍प्रेरी डिजाइन के साथ जाल वर्क वाली मेहंदी डिजाइन भी लगी हुई है। इस तरह की डिजाइन में जाल बनाने से आपके हाथ भरे-भरे नजर आएंगे और मेहंदी सुंदर भी लगेगी।

इस बार रक्षबंधन में आप भी उपर दिखाई गई मेहंदी डिजाइंस लगा सकती हैं। यदि आपको यह डिजाइंस अच्‍छी लगी हों तो आर्टिकल को शेयर और लाइक करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।