मेहंदी लगाना काफी शुभ माना जाता है और इसे हर तीज-त्यौहार के मौके पर हाथों और पैरों पर लगाया जाता है। इसके कई तरह के डिजाइन आपने देखे होंगे, लेकिन क्या आप जानती हैं कि हाथों के आकार के हिसाब से ही मेहंदी के डिजाइन को बनाना चाहिए?
बता दें कि सभी के हाथों का साइज एक समान नहीं होता है और जरूरी नहीं है कि बनाया गया मेहंदी का डिजाइन हाथों पर खूबसूरत नजर आए। इसके लिए आपको हाथों के शेप के हिसाब से ही डिजाइन को कस्टमाइज करना चाहिए।
खासकर छोटे हाथों वालों को अपने हिसाब से मेहंदी का डिजाइन चुनने में परेशानी होती है। वहीं हरियाली तीज भी आने वाली है। इस शुभ अवसर पर हाथों की शोभा को बढ़ाने के लिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं मेहंदी के कुछ नए डिजाइंस जो खास छोटे साइज वाले हाथों पर खूबसूरत नजर आयेंगे।
कट आउट मेहंदी डिजाइन में आपको कई तरह के पैटर्न मिल जाएंगे,लेकिन अगर आपके हाथ छोटे हैं तो बारीक पैटर्न का डिजाइन ही बनाए। ऐसा करने से मेहंदी का डिजाइन आपके हाथों पर बेहद खूबसूरती के साथ हाइलाइट होकर नजर आएगा।
वहीं अगर आप मिनिमल डिजाइन या केवल हाथों की उंगलियों पर मेहंदी लगाना चाहती हैं तो इस तरह का रिंग मेहंदी डिजाइन या उंगलियों पर बेल मेहंदी लगा सकती हैं। इसके लिए आप डार्क कलर की मेहंदी भी चुन सकती हैं।
फुल हैण्ड मेहंदी डिजाइन में आप कई तरीके के पैटर्न आसानी से बना सकती हैं। वहीं भरे हाथों की मेहंदी लगाने के लिए आप डिजाइन के लिए बारीक और छोटे पैटर्न ही चुनें। इसके लिए आप चाहे तो डार्क कलर की मेहंदी से आउटलाइन भी कर सकते हैं। (मेहंदी के नए डिजाइन)
इसे भी पढ़ें : पैरों की उंगलियों पर खूब जचेंगे मेहंदी के ये डिजाइंस
वैसे तो जाल में कई डिजाइन आपको देखने को मिलेंगे, लेकिन अगर आपके हाथ छोटे हैं तो जाल के पैटर्न को थोड़ा बड़ा-बड़ा बनाए यानि बारीकी से इस डिजाइन को बनाना अवॉयड ही करें। ऐसा इसलिए क्योंकि जाल डिजाइन की मेहंदी हर तरह के हाथों पर खूबसूरत नजर नहीं आती हैं। जाल के लिए आप डॉट-डॉट पैटर्न भी बना सकती हैं।
मेहंदी कई डिजाइन में लगाई जाती है। वहीं अगर आप ज्वेलरी स्टाइल में मेहंदी लगाना चाहती हैं तो इस तरह से ब्रेसलेट या हाथफूल स्टाइल बेल मेहंदी को हाथों पर लगा सकती हैं। इस तरह के डिजाइन में आप केरी या डॉट-डॉट मेहंदी डिजाइन बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : चौड़े हाथों के लिए केरी मेहंदी के ये नए और आसान डिजाइंस हैं बेहद खास
बेल मेहंदी में आपको कई डिजाइन देखने को मिलेंगे, लेकिन अगर आप कोई अलग डिजाइन की मेहंदी हाथों पर रचाना चाहती हैं तो कट आउट स्टाइल में भी बेल के एक से ज्यादा डिजाइन हाथों पर बना सकती हैं। इसमें आप चाहे तो उंगलियों पर इस तरह का जाल बना सकती हैं।
अगर आपको हरियाली तीज के मौके पर छोटे हाथों मेंहदी के ये डिजाइंस और लगाने का आसान तरीका पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit : Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।