पैरों की उंगलियों पर खूब जचेंगे मेहंदी के ये डिजाइंस

पैरों को आकर्षक लुक देने के लिए आपको सबसे पहले उनकी शेप को समझना होगा और उसी के हिसाब से ही सही मेहंदी के डिजाइन को चुनना होगा ताकि आपके पैर खूबसूरत नजर आए।

easy mehndi designs for foot fingers in hindi

हम सभी चाहते हैं कि हमारे पैर खूबसूरत नजर आए और इसके लिए हम आए दिन मेहंदी के डिजाइन को अपने पैरों पर बनाते हैं। यह तो हम सभी जानते हैं कि मेहंदी को हर तीज-त्यौहार और फंक्शन के मौके पर हाथों और पैरों पर लगाई जाती हैं। वहीं पैरों की बात करें तो आजकल भरे डिजाइन से लेकर बेल डिजाइन की मेहंदी काफी चलन में नजर आ रही है।

इसलिए आज हम आपको दिखाने मेहंदी के कुछ ऐसे डिजाइंस जो खास पैरों की उंगलियों के लिए हैं। साथ ही बताएंगे उन डिजाइंस से जुड़े कुछ टिप्स ताकि आप आसानी से मेहंदी के डिजाइन को पैरों पर बना पाएं और इनकी खूबसूरती को दोगुना कर पाएं।

मेहंदी डिजाइन 1

mehndi design for foot  jaal

जाल स्टाइल मेहंदी देखने में जितनी खूबसूरत नजर आती है, उतना ही ये डिजाइन बनाने में आसान भी होता है। इसमें आप थोड़ा डिजाइन बनाना चाहे तो डॉट-डॉट कर के 3 कलियों वाला फूल बना सकती हैं। वहीं इस तरह के डिजाइन की चौड़ाई को आप पैरों के हिसाब से ही बनाएं ताकि जाल डिजाइन मेहंदी आपके पैरों की शोभा बढ़ाने में मदद करें।

इसे ही पढ़ें :पैरों की उंगलियों के लिए खास हैं मेंहदी के ये डिजाइंस

मेहंदी डिजाइन 2

mehndi design for foot  half foot

अगर आप कुछ अलग डिजाइन की मेहंदी को ट्राई करना चाहती हैं इस तरह से आधे पैरों पर मेहंदी का डिजाइन बना सकती हैं। बता दें कि इसमें आप जाल से लेकर फूल-पत्ती पैटर्न में किसी भी तरह का डिजाइन बना सकती हैं। इस तरह का मेहंदी डिजाइन लम्बे पैरों पर खूबसूरत नजर आएगा।

मेहंदी डिजाइन 3

mehndi design for foot  bail style

बेल स्टाइल मेहंदी का चलन तो एवरग्रीन रहता है। वहीं इस तरह का डिजाइन बनाने के लिए आप पैरों की शेप को जरूर समझ लें। अगर आपके पैर लम्बे हैं तो आप न ज्यादा चौड़ा और न ही ज्यादा पतला डिजाइन मेहंदी के लिए चुन सकती हैं।

मेहंदी डिजाइन 4

mehndi design for foot  side bail

अगर आप बेल डिजाइन के साथ थोड़ा एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं तो इस तरह से आप पैरों के साइड में बॉर्डर की तरह बेल के डिजाइन को बना सकती हैं। वहीं ये डिजाइन खासकर चौड़े पैरों पर ज्यादा खूबसूरत नजर आता है। इस तरह के डिजाइन को बनाने के लिए आप टूथपिक की सहायता ले सकती हैं। वहीं इस तरह का डिजाइन आप पैरों की उंगलियों से बनाना शुरू करें और धीरे-धीरे नीचे तक ले जाएं।इसे ही पढ़ें :हाथों ही नहीं बल्कि पैरों पर भी लगाएं ज्वेलरी मेहंदी डिजाइन

मेहंदी डिजाइन 5

mehndi design for foot  minimal design

कम से कम डिजाइन की मेहंदी पैरों की उंगलियों में लगाना चाहती हैं तो मिनिमल डिजाइन की ये मेहंदी अआपके पैरों की उंगलियों को एक बेहतरीन और आकर्षक लुक देने में मदद कर सकती हैं। वहीं इस तरह का डिजाइन आप अपने पैरों के आकार के हिसाब से कस्टमाइज भी करवा सकती हैं।

अगर आपको पैरों की उंगलियों के लिए मेंहदी के ये डिजाइंस और लगाने का आसान तरीका पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit : Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP