पैरों की उंगलियों के लिए खास हैं मेंहदी के ये डिजाइंस

मेहंदी लगाने से पहले आप एक से दो बार प्रैक्टिस जरूर कर लें ताकि आप आसानी से किसी भी डिजाइन को बना सकें। आकर्षक लुक देने के लिए आप डार्क कलर वाली मेहंदी भी लगा सकती हैं।

mehndi designs for foot fingers hindi

घर में कोई फंक्शन हो या कोई त्यौहार। मेहंदी लगाना हम सभी को बेहद पसंद होता है। वहीं आजकल कई तरीके के डिजाइन में आपको मेहंदी देखने को मिल जाएगी। हाथों के अलावा पैरों पर भी मेहंदी लगाना आजकल काफी पसंद किया जाने लगा है।

कई बार हम केवल पैरों की उंगलियों पर ही मेहंदी लगाना पसंद करते हैं। अगर आप भी मेहंदी लगाना पसंद करती हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। इसमें हम आपको दिखने वाले हैं पैरों के लिए कुछ खास और आसान मेहंदी डिजाइंस।

जाल मेहंदी डिजाइन

jaal mehndi designs

जाल मेहंदी लगाना बेहद आसान होता है। वहीं आप पैरों के आगे यानी उंगलियों की तरफ जाल बनाकर अंदर की ओर शेडिंग कर सकती हैं। साथ ही चाहे तो जाल के आखिर में बॉर्डर भी बना सकती हैं। ऐसा करने से आपका मेहंदी लुक बेहद खूबसूरत और कम्प्लीट नजर आएगा। जाल के अंदर की तरफ शेडिंग करने के लिए आप डार्क कलर वाली मेहंदी लगा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें :हाथों ही नहीं बल्कि पैरों पर भी लगाएं ज्वेलरी मेहंदी डिजाइन

कट-आउट मेहंदी डिजाइन

cut out foot mehndi

कट-आउट डिजाइन आजकल काफी चलन में है। वहीं इसमें आप पीकॉक डिजाइन से लेकर मंडाला आर्ट मेहंदी डिजाइन भी लगा सकती हैं। देखने में इस तरह की मेहंदी डिजाइन टैटू की तरह दिखाई देती हैं। वहीं इस तरह की मेहंदी लगाने के लिए आप टूथपिक और इअरबड्स की सहायता ले सकती हैं।

भरी उंगलियों वाला डिजाइन

full finger mehndi

वहीं अगर आप सिम्पल डिजाइन की मेहंदी लगाना पसंद करती हैं और समय की भी कमी है तो आप इस तरह से केवल हिना को लगा सकती हैं। आकर्षक लुक देने के लिए आप इनके आगे की ओर बॉर्डर बना सकती हैं। बॉर्डर के लिए आप डॉट-डॉट डिजाइन वाली मेहंदी भी लगा सकती हैं।इसे भी पढ़ें :लगाने में बेहद आसान हैं बेल मेंहदी के ये डिजाइंस

पत्ती डिजाइन

leaf design

मेहंदी में पत्ती वाला डिजाइन तो काफी पसंद किया जाता है। वहीं अगर आप केवल उंगलियों पर मेहंदी लगा रहे हैं तो इस तरह से बेल बनाकर उस पर पत्तियां बना सकती हैं। वहीं आकर्षक लुक देने के लिए आप केवल एक ही ऊँगली पर इस तरह से बेल बनाएं। पत्ती के साथ-साथ आप फूल, हार्ट, स्टार शेप में भी डिजाइन को कम्प्लीट कर सकती हैं।

अगर आपको पैरों के लिए मेहंदी के डिजाइंस और इन्हें आसानी से बनाने के टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP