herzindagi
Easy Peacock Mehandi designs

Sawan Mehndi Designs: देखें 5 मोर वाली मेहंदी की डिजाइंस

सावन के महीने में हाथों पर मेहंदी लगाने के लिए मोर वाली डिजाइंस तलाश रही हैं तो ये 5 आसान मेहंदी डिजाइंस जरूर देखें। 
Editorial
Updated:- 2020-07-07, 16:38 IST

हाथों में मेहंदी लगाने का क्रेज हर उम्र की महिला को होता है। खासतौर पर जब सावन का महीना आता है तो मेहंदी का क्रेज महिलाओं में और भी बढ़ जाता़ है। सावन के महीने में बहुत सारे तीज त्यौहार पड़ते हैं, इनमें से कुछ त्‍यौहार खास महिलाओं के लिए होते हैं। इन त्‍यौहारों पर महिलाएं साज-श्रृंगार और मेहंदी लगवाती हैं, इन त्‍यौहारों में तीज और रक्षाबंधन सबसे महत्‍वपूर्ण है। इन दोनों ही त्‍यौहारों पर महिलाओं के बीच मेहंदी लगवाने की होड़ सी मची रहती है। वैसे तो मेहंदी की डिजाइंस में बहुत सारी वैरायटी आपको देखने को मिल जाएंगी, मगर महिलाओं में मोर वाली मेहंदी डिजाइन का अलग ही क्रेज होता है। 

तो चलिए आज हम आपको मोर वाली मेहंदी डिजाइंस के बारे में बताते हैं और कुछ आसान डिजाइंस की झलक भी दिखाते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें: दुल्हन की मेहंदी में 5 तरह से लिखवाया जा सकता है होने वाली पति का नाम

Latest Sawan mehndi designs for festivals

कटवर्क पीकॉक मेहंदी डिजाइन 

कटवर्क पीकॉक मेहंदी डिजाइन आपके लगभग आधे हाथ को कवर कर  लेती है। अगर आप मेहंदी की एक ही डिजाइन से हाथों को भर लेना चाहती हैं तो आप कटवर्क पीकॉक मेहंदी डिजाइन का विकल्‍प चुन सकती हैं। यह डिजाइन बेहद आसान है। इस डिजाइन को बनाने के लिए पहले मोर के आगे का हिस्‍सा बनाएं और फिर उसके पंख से पूरे हाथों को कवर कर लें। अब मोर के आगे के हिस्‍से को आप महीन डिजाइन से भर लें। वहीं उसके पंख में कटवर्क डिजाइन बनाएं। आप फूल और पत्‍ती की आकृतियां बनाएं और खाली स्‍थान को मेहंदी से भर दें। यह मेहंदी डिजाइन कटवर्क लुक देती हैं। बेस्‍ट है कि आप इस मेहंदी डिजाइन को हाथों के बैक पर लगाएं।  

इसे जरूर पढ़ें: टीवी सीरियल ‘RadhaKrishn’ से इंस्पायर्ड हैं ये मेहंदी डिजाइंस

Sawan Mehendi Designs

मोर के पंख वाली मेहंदी डिजाइन 

मोर की इस डिजाइन में उसके आगे के हिस्‍से से ज्‍यादा आपको उसके पंख पर फोकस करना चाहिए। इस तरह की डिजाइन से आप पूरे हाथों को कवर कर सकती हैं। अगर आप इस तरह की मेहंदी डिजाइंस हाथों की बैक पर लगाती हैं तो यह ज्‍यादा अच्‍छी लगती हैं। इस डिजाइन में आपको मोर के आगे का हिस्‍सा छोटा रखना है और उसके पंख को हाथों की उंगलियों में फैला देना होगा। इससे आपके हथेलियों के पीछे का साइड भरा हुआ और सुदंर दिखेगा। 

Sawan Mehendi Designs peacock

मोर की बेल वाली मेहंदी डिजाइन 

मेहंदी डिजाइंस में सबसे पॉपुलर होती हैं बेल डिजाइंस । खासतौर पर अरेबिक स्‍टाइल मेहंदी में खूबसूरत महीन बेल भर से हाथों की सुंदरता बढ़ जाती है। मेहंदी की बेल में अधिकतर फूल-पत्‍ती और केरियों की डिजाइंस ही देखने को मिलती है। अगर आपको मोर डिजाइन पसंद है तो आप छोटे-छोटे मोर की बेल भी बना सकती हैं। हाथों पर मोर की बेल वाली मेहंदी डिजाइन आगे और पीछे दोनों साइड पर खूबसूरत लगती हैं। 

easy peacock mehndi designs for sawan

फूल और मोर की मेहंदी डिजाइन 

मोर वाली मेहंदी डिजाइन के साथ आप फूलों की बेल और कटवर्क डिजाइन को जोड़ कर उसे और भी खूबसूरत बना सकती हैं। मेहंदी में साधारण 5 पंखुड़ियों वाले फूल के साथ ही आप गुलाब, कमल और गुड़हल के फूल की आकृतियां भी बना सकती हैं। इससे आपके हाथों पर सजी मेहंदी में चार-चांद लग जाएंगे। इन्‍हें बनाना भी कठिन नहीं है। अगर आपकी आर्ट अच्‍छी है तो आप इन फूलों की आकृतियों को आसानी से कोन की मदद से हाथों पर बना सकती हैं। फिर भी आपको इन्‍हें बनाने में दिक्‍कत आ रही हो तो आप पहले पेन से इसका एक रफ चित्र बना लें और फिर उस पर कोन चलाएं। 

Peacock mehndi design

कर्व पीकॉक मेहंदी डिजाइन 

कर्व पीकॉक मेहंदी डिजाइन में दोनों हाथों में एक जैसे मोर की आकृतियां बनानी होती हैं। ऐसा करने पर जब दोनों होथों को एक साथ जोड़ा जाता है तो दोनों हाथों पर बने मोर एक-दूसरे की ओर देखते हुए नजर आते हैं। इसके लिए आपको मोर की गर्दन को कर्व शेप देना पड़ता है।

 

यह डिजाइन अगर आप को टफ लग रही हो तो आप पहले पेन से इसका रफ डिजाइन हाथ पर बना लें, फिर मेहंदी का कोन उस पर चलाएं। आप इस तरह की डिजाइन को हथेली, हथेली के पीछे या फिर कलाई पर भी लगा सकती हैं। 

 

हमें जरूर बताइएगा कि आपको मोर वाली मेहंदी की ये डिजाइंस कैसी लगीं। अगर आप और भी मेहंदी डिजाइंस की झलक देखना चाहती हैं तो जुड़ी रहें HerZindagi से। 

 Image Credit: jyoti chheda, wedandbeyond, amazon, bharathi sanghani, himani henna

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।