शादियों का मौसम शुरू हो चुका है। इस वर्ष जो लड़कियां शादी के बंधन में बंधने वाली हैं उन्हों अपनी तैयारियां शुरू कर दी होंगी। खासतौर पर शादी के दिन उन्हें क्या पहनना है और कैसे सजना है इन सब चीजों के बारे में उन्होंने पहले ही सोच लिया होगा। मगर, शादी के आउटफिट और ज्वैलरी के साथ-साथ शादी की मेहंदी का भी लड़कियों को बहुत क्रेज होता है। जाहिर है यह यह मेहंदी होती ही खास है क्योंकि यह मेहंदी पिया के नाम की होती है। इस मेहंदी की डिजाइन से लेकर इसमें पति का नाम लिखवाने तक के लिए लड़कियों के मन बहुत सारी उत्सुक्ता होती है। वैसे तो एक हिंदू रस्म के मुताबिक दूल्हे को दुल्हन के हाथों में मेहंदी की महीन डिजाइन के बीच अपना नाम तलाशना होता है। मगर, अब ट्रेंड बदल चुका है और होने वाली दुल्हन अपने दूल्हे को सताने की जगह डिजाइनर अंदाज में उसका नाम अपने हाथों में रचाती है। तो अगर आपकी शादी होने वाली है तो आप भी इन डिजाइंस को गौर से देख लें और अपने पति का नाम इसी तरह डिजाइनर अंदाज में लिखवाएं।
इसे जरूर पढ़ें: नीता अंबानी से लेकर दीपिका पादुकोण तक की मेहंदी डिजाइंस से आप ले सकती हैं आइडिया
आप अपने हाथों में पति के नाम का पहला अक्षर भी लिखवा सकती हैं। इसके साथ ही आप एक हाथ पर पति के नाम का पहला अक्षर और दूसरे हाथ पर अपने नाम का पहला अक्षर लिखवा सकती हैं। इसे आप अपने मेहंदी वाले से दोनों हथेलियों के साइड में दिल के आकार की डिजाइन के बीच लिखवाएं तो यह और भी अच्छा नजर आएगा। आप जब दोनों हाथों को एक साथ जोड़ेंगी तो यह बहुत ही सुदंर दिल के आकार में नजर आएगा।
इसे जरूर पढ़ें: 5000 रुपए के अंदर खरीदें अपनी मेहंदी के लिए डिजाइनर लेहंगा और एक्सेसरीज
इस मेहंदी डिजाइन में केवल मेहंदी की रेग्यूलर डिजाइन ही नहीं है बल्कि कुछ धार्मिक मंत्रों और सिम्बल्स को भी जोड़ा गया है। यहां तक की इसमें कुछ प्रमुख तारीखों के बारे में भी बताया गया है। आप इन्हीं सबके मध्य में अपने पति का नाम भी लिख वा सकती हैं। साथ ही आप अपनी लव स्टोरी का भी मेहंदी में जिक्र कर सकती हैं। आपको बता दें कि आप यदि इस तरह से मेहंदी लगवाएंगी तो यह न केवल एक यूनीक डिजाइन बनेगी बल्कि आपके और अपके पति के लिए यह मेहंदी यादगार बन जाएगी। आप इसमें अपनी और अपने होने वाले पति की सिम्बॉलिक पिक्चर भी बनवा सकती हैं। पैरों में लगवाएं ये 5 मेहंदी डिजाइंस
जरूरी नहीं है कि आप हथेलियों में ही अपने पति का नाम रचाएं आप अपनी कलाई में भी डिजाइनर अंदाज में अपने पति के नाम का पहला अक्षर लिखवा सकती हैं। आप चाहें तो एक हाथ पर अपने पति तो दूसरे में अपने नाम का अक्षर लिखवा सकती हैं। आपको अपने मेहंदी वाले को किसी यूनीक फॉन्ट का इस्तेमाल करने के लिए कहना होगा। ताकि यह साधारण न नजर आए। मेहंदी में इन 6 तरीकों से लिखवाएं पति का नाम
मेहंदी की डिजाइन का मतलब यह नहीं होता कि आप अपना पूरा हाथ डिजाइन से भरवा लें। आप कुछ यूनीक भी कर सकते हैं। और कम डिजाइन में ही आप अपने मेहंदी को खूबसूरत अंदाज दे सकती हैं।
आप अपनी और अपने दूल्हे की फिगर बनवा कर अपना और उनका नाम लिखवा कर मेहंदी की डिजाइन को पूरा कर सकती हैं। यह डिजाइन आपकी शादी की मेहंदी को बहुत ही खूबसूरत बना देगा। ‘RadhaKrishn’ से इंस्पायर्ड हैं ये मेहंदी डिजाइंस
यह 5वीं मेहंदी की डिजाइन भी बेहद खूबसूरत है। आप इसे किसी भी मेहंदी वाले बनवा सकती हैं। आप अपने हाथों में अपने पति और अपना नाम किसी स्लोगन की तरह लिखवा सकती हैं। जैसे, आकाश की श्लोका, आकाश की दुल्हन, बनू मैं तेरी दुल्हन आदि आप लिखवा सकती हैं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।