
शादी विवाह का सीजन शुरू हो गया और इसमें अधिकतर महिलाएं खासकर वे, जो दुल्हन बनने वाली हैं, वह अपने लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए आउटफिट से लेकर एक्सेसरीज तक हर चीज परफेक्ट मैच कर पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में अगर आप भी दुल्हन बनने वाली हैं, तो कुछ लेटेस्ट और नए डिजाइन वाली सीशेल स्टेटमेंट ज्वेलरी शामिल कर सकती हैं।आइए जानते हैं इसके बारे में।
अगर आप दुल्हन बनने वाली है और एक जैसी ज्वेलरी पहनकर बोर हो गई है। अब कुछ नया ट्राई करने का सोच रही है, तो आपके लिए गहरे नीले रंग का मरमेड नेकलेस सेट भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसे आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से खरीदकर शामिल कर सकती हैं और अपने लुक को अट्रैक्टिव बना सकती हैं।

यही नहीं अगर आप दुल्हन बनने वाली हैं और डिफरेंट लुक पाना चाहती हैं, तो आपके लिए मल्टी स्ट्रैंड फॉक्स पर्ल एथनिक चोकर ज्वैलरी सेट भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इस तरह का ज्वेलरी सेट आपको नजदीकी बाजार में किसी शॉप पर मिल जाएगा या आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से भी इसे खरीद सकती हैं।

आप चाहें, तो अपनी शादी में किसी भी फंक्शन के दौरान अपने आउटफिट के साथ इस तरह का खूबसूरत मोतियों की कढ़ाई वाला सीशेल स्टेटमेंट नेकलेस भी शामिल कर सकती हैं। ऐसा नेकलेस आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा और आपको डिफरेंट लुक देने में भी मदद करेगा। इस तरह के नेकलेस आपके वेडिंग लुक को यादगार बना देंगे।

यह भी पढ़ें- Choker Necklace Designs: शादी में साड़ी के साथ अच्छे लगेंगे ये चोकर सेट, देखें डिजाइंस
यही नहीं अपनी खूबसूरती से सभी का दिल जीतने के लिए और अपने वेडिंग लुक को खास बनाने के लिए आप यह खूबसूरत पर्ल मसल सीशेल नेकलेस को भी शामिल कर सकती हैं। इस तरह के नेकलेस आपको डिफरेंट और यूनिक लुक देने में मदद करेंगे और आपकी खूबसूरती को भी बढ़ा देंगे।

आप अपनी शादी में डिफरेंट और भीड़ से हटकर लुक पाने के लिए हैंडमेड नेचुरल सीशेल नेकलेस सेट को भी शामिल कर सकती हैं। ऐसे नेकलेस सेट इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जो आपके वेडिंग लुक को परफेक्ट बनाने में मदद करेंगे। इसे भी आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Artificial Gold Necklace Designs: हर फंक्शन में दिखेंगी भीड़ से हटके, जब पहनेंगी ऐसे आर्टिफिशियल हार
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : pinterest/Bellytomyjelly/Etsy/Elsa Maria Azambuja Cézar
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।