
अच्छे नेकलेस डिजाइन सर्च करना आसान नहीं होता। शादी में कैसा लुक लेना है और आपके लहंगे और ब्लाउज के साथ किस तरह का नेकलेस अच्छा लगेगा, यह समझना हर ब्राइड के लिए मुश्किल होता है। यह ब्राइडल लुक का सबसे अहम हिस्सा माना जाता है। इसलिए, इसका चुनाव करने में समय भी ज्यादा लगता है। मार्केट में भी हजारों डिजाइन मौजूद हैं, इसलिए कंफ्यूजन और भी बढ़ जाती है। इसके लिए सबसे पहले आपको अपना ब्लाउज रेडी करवाना चाहिए। जब आप ब्लाउज बनवा लेंगी, तो उसके साथ नेकलेस पहनकर कैरी कर सकती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको अच्छे वेडिंग नेकलेस डिजाइन के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
सबसे ज्यादा ब्राइडेल कुंदन नेकलेस अपने लहंगे के साथ पहनती हैं। अधिकतर हरे रंग में नेकलेस पसंद किया जाता है। ट्रेडिशनल ब्राइडल ज्वेलरी के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है। अगर आप कुछ महारानी लुक चाहती हैं, तो कुंदन नेकलेस डिजाइन ले सकती हैं। इसमें कई तरह के लुक आते हैं।
इसे भी पढ़ें- Kangan Designs: पहनें ये कंगन डिजाइन, हाथों की बढ़ेगी शोभा
image credit- LUCKY JEWELLERY/amazon
इस नेकलेस का डिजाइन गले पर बिलकुल चिपका रहता है। इसलिए, इसमें आपका ब्लाउज हाई नेक नहीं होना चाहिए। डीप नेक ब्लाउज और शार्प फेस कट वाले, लोगों पर इस तरह का नेकलेस अच्छा लगता है। इसके साथी है, जो ब्राइडेल सिंपल लुक चाहती हैं, उनके लिए यह नेकलेस डिजाइन अच्छा होता है।
image credit- Ramadevi nallamothu/pinterest
यह डिजाइन में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले डिजाइन में से एक है। चोकर के मुकाबले लोग इस डिजाइन को ज्यादा पसंद करते हैं। इस नेकलेस की खास बात यह है कि इसमें चमक कुंदन से थोड़ा ज्यादा होती है। ग्रैंड वेडिंग या रिसेप्शन के लिए लोग इस तरह के नेकलेस पहनते हैं। हालांकि, कई बाइड्स लाइट रंग के लहंगे पहनना भी पसंद करती हैं, इसलिए इस तरह के डिजाइन उनपर जच सकते हैं।
image credit- Etsy/ pinterest
अगर आपको कुछ भी समझ नहीं आ रहा है, तो आप टेंपल नेकलेस खरीद लें। इसके लिए आपको बीच में से ब्लाउज का डिजाइन थोड़ा डीप रखना होगा, इसके बाद इसका लुक और भी ज्यादा खिलकर आएगा। साउथ इंडियन ब्राइड्स इस तरह के डिजाइन ज्यादा कैरी करती हैं, लेकिन अब नॉर्थ इंडियन शादियों में भी ट्रेंड में आ गया है।
इसे भी पढ़ें- Diamond Earring Designs: आप भी नजर आएंगी खूबसूरत, जब वियर करेंगी ये डायमंड इयररिंग्स
image credit- Priya Satish/pinterest
अगर आप केवल एक नेकलेस नहीं पहनना चाहती हैं, तो लेयर्ड नेकलेस खरीद सकती हैं। इसमें आपको चोकर के साथ लेयर वाला हार मिलता है। ध्यान रखें कि यह यह भारी लहंगे और ट्रेडिशनल ब्राइडल लुक पर ही जचता है। इसलिए, अगर आप सिंपल लुक लेना चाहती हैं, तो इसपर यह नेकलेस डिजाइन नहीं जचेगा।
image credit- BHAMAN FASHION/pinterest
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- Fashion & Style Inspo, Anika arts, SinghAnu /pintreste
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।