herzindagi
mehndi designs for small fingers of hand in hindi

छोटी उंगलियों के लिए बेहद खास हैं मेहंदी के ये खूबसूरत डिजाइंस

मेहंदी लगाने के लिए आप ऑनलाइन जाकर किसी भी डिजाइन को देखकर खुद से भी बना सकती हैं। वहीं इसके लिए आपको कई बार अभ्यास करने की जरूरत पड़ सकती है।
Editorial
Updated:- 2023-05-18, 12:49 IST

मेहंदी लगाना तो हम सभी पसंद करते हैं। हर तीज-त्यौहार के लिए मेहंदी को हाथों और पैरों में लगाना शुभ माना जाता है। वहीं इसके कई डिजाइन आपने देखे ही होंगे, लेकिन क्या आप जानती हैं कि हाथों के आकार और साइज के हिसाब से भी मेहंदी लगाई जाती है?

अगर नहीं तो बता दें कि अगर आप अपने हाथों के आकार और साइज को ध्यान में रखकर सही डिजाइन नहीं चुनेंगी तो आपके हाथों पर लगी मेहंदी जचेगी नहीं और अलग ही नजर आएगी। ठीक इसी तरह से हाथों की उंगलियों के लिए भी यही नियम लागू होता है। 

तो आइये देखते हैं मेहंदी के कुछ डिजाइंस जो खास आपके हाथों की उंगलियों के लिए हैं बिल्कुल परफेक्ट। साथ ही बताएंगे इन डिजाइन को बनाने का आसान तरीका।

मेहंदी डिजाइन 1 

finger mehndi design

मॉडर्न और यूनिक स्टाइल की मेहंदी लगाना पसंद करती हैं तो आप इस तरह से रिंग फिंगर पर फूल-पत्ती या बेल डिजाइन बनाकर इसे हाथों के साइड तक ले जाकर बॉर्डर बना सकती हैं। वहीं इस तरह का डिजाइन आपके लुक को काफी स्टाइलिश बनाने में मदद करेगा। रिंग का डिजाइन आप छोटा ही रखें ताकि आपकी उंगलियां खूबसूरत नजर आए।

 इसे भी पढ़ें : लगाने में बेहद आसान हैं बेल मेंहदी के ये डिजाइंस

मेहंदी डिजाइन 2 

finger mehndi design

मेहंदी में पीकॉक डिजाइन काफी पसंद किया जाता है। वहीं अगर आप भी इसी डिजाइन को उंगलियों पर बनाना चाहती हैं तो इस तरह से बेल स्टाइल में आप मोर और उसके पंख को बना सकती हैं। ध्यान रहे कि  पंख बनाने के लिए आप बारीक डिजाइन ही बनाएं और इसे टूथपिक की मदद से फैला लें। वहीं इस तरह की बेल आप हाथों के अलावा भी टैटू की तरह बना सकती हैं।

मेहंदी डिजाइन 3

finger mehndi design

वहीं अगर आप सभी उंगलियों पर डिजाइन बनाना चाहती हैं और साथ ही चाहती हैं कि आपकी उंगलियां लंबी नजर आए तो इस तरह से उंगलियों के बीच में लकीर खींचकर आप डिजाइन बना सकती हैं। आकर्षक लुक देने के लिए आप फूल या पत्ती बना सकती हैं।

मेहंदी डिजाइन 4 

finger mehndi design

हथफूल की तरह मेहंदी लगाना चाहती हैं तो इस तरह से जाल बनाकर नीचे की ओर आप अपनी पसंद का कोई भी बारीक डिजाइन बना सकती हैं। वहीं इस तरह की हाथफूल मेहंदी डिजाइन आप एक से ज्यादा उंगलियों पर भी बना सकती हैं, लेकिन सभी पर आप इस तरह का डिजाइन न बनाये अन्यथा आपके हाथों पर ये मेहंदी डिजाइन नहीं जचेगा।

  इसे भी पढ़ें : आपके हाथों में खूब जचेंगे मेहंदी के ये डिजाइंस

मेहंदी डिजाइन 5

finger mehndi design

सिंपल और सोबर डिजाइन की मेहंदी लगाना पसंद है तो केवल आप इस तरह से बारीक डिजाइन वाली रिंग स्टाइल मेहंदी केवल बीच वाली ऊँगली पर बना सकती हैं। डिजाइन के लिए आप इन्टरनेट की सहायता भी ले सकती हैं।

 

 

अगर आपको छोटे हाथों की उंगलियों के लिए के लिए मेंहदी के ये डिजाइंस और लगाने का आसान तरीका पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit : Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।