Simple Mehndi Designs: लगभग हर शुभ अवसर पर मेहंदी लगाई जाती है और इसके कई डिजाइंस भी आपको देखने को आसानी से मिल जाएंगे। वहीं किसी भी डिजाइन को बनाने से पहले हम अपने हाथों के आकार को समझते हैं और फिर ही परफेक्ट डिजाइन को चुनना पसंद करते हैं, ठीक इसी तरह हाथों की उंगलियों पर भी डिजाइन बनाने से पहले आपको कई बातों का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है।
डिजाइन की बात करें तो आज हम आपको हाथों की उंगलियों के दिखाने वाले हैं केरी मेहंदी के कुछ आकर्षक और आसान डिजाइंस। साथ ही बताएंगे इन्हें बनाने का आसान तरीका।
भरे हाथों की मेहंदी आजकल काफी चलन में है और इस तरह का डिजाइन बनाने के लिए आप फूल-पत्ती से लेकर गोल टिक्की डिजाइन को शामिल कर सकती हैं। बता दें कि भरे हाथों के साथ आप बारीक डिजाइन की केरी मेहंदी बना सकती हैं। इसके अलावा चाहे तो एक से ज्यादा केरी भी केवल एक ही उंगली पर बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : छोटी उंगलियों पर खूब जचेंगे बेल मेहंदी के ये आसान डिजाइंस
आजकल लेयर मेहंदी डिजाइन को भी काफी पसंद किया जा रहा है। अगर आपके हाथ छोटे हैं और हाथों को बड़ा दिखाना चाहती हैं तो इस तरह के केरी लेयर मेहंदी को लगा सकती हैं। इसके लिए आप बड़े से केरी डिजाइन को बनाकर अंदर बारीक डिजाइन के जाल या केवल शेडिंग कर सकती हैं।
जाल मेहंदी में आपको चौड़े से लेकर छोटे हाथों के लिए कई डिजाइन देखने को मिल जाएंगे, लेकिन इस तरह का डिजाइन आप अपने हाथों की उंगलियों पर भी बना सकती हैं और इसके बॉर्डर के लिए आप छोटे-छोटे साइज की केरी के डिजाइन को बनाए। वहीं जाल डिजाइन बनाने के लिए आप डॉट-डॉट मेहंदी डिजाइन का इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें : चौड़े हाथों के लिए केरी मेहंदी के ये नए और आसान डिजाइंस हैं बेहद खास
बेल डिजाइन देखने में काफी मॉडर्न लुक देने में मदद करता है। वहीं अगर आप मिनिमल डिजाइन की मेहंदी लगा रही हैं तो इस तरह से छोटे-छोटे केरी के डिजाइन अपनी उंगलियों पर बना सकती हैं। वहीं इसके साथ आप फूल-पत्ती के पैटर्न को बनाये।
अगर आपको हाथों की उंगलियों के लिए केरी मेहंदी के ये डिजाइंस और लगाने का आसान तरीका पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit : Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।