ऐसा कहा जाता है कि, मेहंदी लगाने के लिए ना ही कोई त्योहार की जरूरत होती है और ना ही किसी फंक्शन की। इसे आप कभी भी अपने हाथों पर लगा सकती हैं। इसके डिजाइन आपको इंटरनेट के जरिए मिल जाएंगे। इन डिजाइन को आप घर पर अपने आप भी लगा सकती हैं और बाहर जाकर मार्केट से भी हाथों पर लगवा सकती हैं। खासतौर पर तीज-त्योहार पर डॉट मेहंदी डिजाइन काफी अच्छे लगते हैं। ये सिंपल होते हैं लेकिन आसानी से हाथ पर बन जाते हैं। अगर आपको भी इस तरह के डिजाइन लगवाना पसंद है तो इस बार यहां बताए गए डिजाइन को एक बार जरूर ट्राई करें।
इस बार आप फूलों और डॉट से बेल मेहंदी डिजाइन को अपने हाथों में सजा सकती हैं। हाथों के बैक पर बना ये मेहंदी डिजाइन आजकल काफी ट्रेंड में है। दो भागों में इस बेल को बनाया जाता है। साथ ही उंगलियों पर भी डॉट डिजाइन को बनाया जाता है। आप चाहे तो आगे भी इस तरह के बेल डिजाइन को बना सकती हैं। ये बेल आपकी हाथों को भरा-भरा दिखाते हैं। आप इसे एक बार जरूर ट्राई करें।
इसे भी पढ़ें: Mehndi Design : ब्रेसलेट मेहंदी डिजाइंस आपके हाथों को देंगी खूबसूरत लुक
शादी के ज्वेलरी में हाथ फूल जरूर पहना जाता है। आप भी मेहंदी में इस तरह के डिजाइन को अपने हाथों में बनवा सकती हैं। इसे बहुत आसानी से हाथों में सजाया जा सकता है। अगर आपके पास समय कम है या फिर ऑफिस वर्किंग है तो इससे अच्छा मेहंदी डिजाइन आपके लिए कोई भी नहीं है। इसके लिए आपको छोटे-छोटे डॉट अपने हाथों में बनाने हैं। इसके बाद एक इयर बर्ड्स की मदद से इसे आसपास के एरिया में फैलाना है, ताकि ये फूल की तरह लगे।
अगर आपको मेहंदी से हाथ भरे-भरे पसंद है तो इसके लिए आप जाली वाले मेहंदी डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। जिसमें आप मोर या फिर छोटे-छोटे फूले के डिजाइन को भी क्रिएट कर सकती हैं। इन्हें ज्यादा पतला न रखें। इसे मोटी लाइन खींचकर हाइलाइट कर दें। डिजाइन को और भरा-भरा दिखाने के लिए इसमें डॉट (डॉटेड मेहंदी डिजाइन) को मोटा कर दें। इसी डिजाइन को वापस उंगली में भी रिपीट कर दें। इस तरीके से आपका हाथ भर जाएगा और डिजाइन भी पूरा हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें: Jewellery Mehndi Designs: फ्लोरल मेहंदी के अलावा इस बार ट्राई करें ज्वेलरी मेहंदी डिजाइन
मेहंदी डिजाइन के बारे में और भी ऑप्शन आपको हमारी वेबसाइट पर मिल जाएंगे।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Credit- best_mehndi_designs1
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।