herzindagi
dotted mehndi designs for ladies

मिनटों में अपने हाथों पर लगा पाएंगी डॉटेड मेहंदी के ये डिजाइंस, देखें तस्वीरें

अगर आप आसान मेहंदी डिजाइंस की तलाश में हैं तो आपको इस आर्टिकल में दिखाए गए डिजाइंस जरूर पसंद आएंगे।
Editorial
Updated:- 2022-12-23, 16:16 IST

यह कहा जा सकता है कि मेहंदी लगाने का कोई सीजन नहीं होता है। हालांकि, तीज-त्यौहार पर सबसे ज्यादा मेहंदी लगाई जाती है। ऐसे में इंटरनेट पर नए-नए मेहंदी डिजाइंस वायरल होते रहते हैं। शायद ही कोई महिला होगी जिसे मेहंदी लगवाने का शौक न हो।

खासतौर पर त्यौहार के मौके पर काम की वजह से समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में मन में ख्याल आता है कि काश मुझे भी मेहंदी लगानी आती, लेकिन अब आपको निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपके लिए बेहद ही आसान मेहंदी के डिजाइंस लेकर आए हैं। आपको बिंदी बनाना तो आता ही होगा? बस तो समझ लीजिए की आप मेहंदी लगा पाएंगी।

चेन मेहंदी डिजाइन

chain mehndi designआजकल अरेबिक मेहंदी डिजाइंस का क्रेज बढ़ गया है। इस तरह की मेहंदी आप खुद भी लगा सकती हैं। अरेबिक मेहंदी में ज्यादातर फूल से डिजाइन बने होते हैं। फोटो में दिखाए गए डिजाइन में बिंदी की मदद से चेन और फूल बने हुए हैं।

एक कोने में फूल बनाएं और फिर डॉट से चेन बनाकर उंगली से कनेक्ट करें। अगर आपको यह डिजाइन बनाने में मुश्किल लग रहा है तो बैक हैंड पर केवल डॉट-डॉट बनाकर चेन का डिजाइन बना लें।

सिंपल फूल मेहंदी डिजाइन

flower mehndi design ()फूल की खुशबू से लेकर रंग तक सब अच्छा लगता है। यही कारण है कपड़े से लेकर मेहंदी में फूल डिजाइन बेहद पसंद किया जाता है।

फूल वाली मेहंदी से आसान डिजाइन कुछ नहीं हो सकता है। यह मेहंदी डिजाइन बेहद सिंपल है, साथ ही इसे लगाने में भी आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा। इस तरह का डिजाइन बनाने के लिए आप इयरबड की मदद ले सकती हैं। इससे फ्लावर डिजाइन एकदम परफेक्ट बनेगा। इसमें आपको बिंदी से फूल का डिजाइन बनाना है। बस लग गई आपकी मेंहदी। (केरी मेहंदी डिजाइंस)

इसे भी पढ़ें:फुल हैंड मेहंदी के ये डिजाइंस हैं देखने में लगते हैं बेहद खूबसूरत

डॉटेड बेल मेहंदी

bail mehndi designमेहंदी डिजाइन में बेल सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। यह आमतौर पर एक उंगली पर लगाई जाती है, लेकिन अब इस डिजाइन में थोड़ा सा बदलाव आया है। पहले केवल हाथ की सबसे पहली उंगली पर ही बेल डिजाइन बनाई जाती थी,लेकिन अब अन्य उंगली पर भी बेलमेहंदी डिजाइन बना सकते हैं।

अगर आप पहली बार मेहंदी लगाने जा रही हैं तो आप बिंदी से डिजाइन बना सकती हैं। इसमें आपको ज्यादा कुछ नहीं करना पड़ेगा। बस गोल -गोल डिजाइन बनाएं, फिर चेन बनाकर जोड़ दें। इसके बाद जाली बनाएं और उस पर बिंदी बना दें। इससे आपकी मेहंदी और भी ज्यादा खूबसूरत लगेगी।

इसे भी पढ़ें:Jewellery Mehndi Designs: फ्लोरल मेहंदी के अलावा इस बार ट्राई करें ज्वेलरी मेहंदी डिजाइन

यह बातें जानना है जरूरी

  • भारत में शादी में मेहंदी रस्म निभाई जाती है। इसमें दुल्हन के हाथ-पैरों पर मेहंदी रचाई जाती है। मेहंदी को सौभाग्य की निशानी के रूप में देखा जाता है।
  • इसके अलावा मेहंदी के रंग से भी बहुत कुछ पता चलता है। कहा जाता है कि मेहंदी अगर काली रचती है तो पति बेहद प्यार करने वाला होता है।
  • मेहंदी लगाने से केवल हाथ सुंदर नहीं लगते बल्कि इससे कई फायदे भी होते हैं। यह बात हम सभी जानते हैं कि मेहंदी पत्तों से बनाई जाती है। इसमें हीलिंग गुण पाए जाते हैं। अगर गलती से आपके हाथ पर चोट लग जाती है तो मेहंदी से कुछ देर में ठीक हो जाएगा।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।