herzindagi
latest hathphool designs

हाथफूल के ये खूबसूरत डिजाइंस देख हर कोई करेगा आपके हाथों की तारीफ

इस करवा चौथ अगर आप ब्राइडल लुक कैरी कर रही हैं तो साथ में पहनें हाथफूल के ये खूबसूरत डिजाइन्स। 
Editorial
Updated:- 2022-09-01, 17:21 IST

करवा चौथ के शुभ अवसर पर कई महिलाएं दुल्हनों की तरह सजंती हैं। इसके लिए वह अपनी लहंगे से लेकर बिंदी तक के डिजाइन पर खास ध्यान देती हैं। हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए महिलाएं हाथफूल पहनना पसंद करती हैं। मार्केट में आपको इसके एक से बढ़कर एक डिजाइन मिल जाएंगे। आज हम आपके लिए इसके लेटेस्ट डिजाइन्स लेकर आए हैं।

आर्टिफिशियल फ्लोरल हाथफूल

floral hathphool designआजकल मार्केट में आर्टिफिशियल फ्लोरल हाथफूल की डिमांड बेहद ज्यादा है। अगर आप करवा चौथ पर हाथफूल पहनने की सोच रही हैं तो यह डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। इसमें आपको उंगलियों को कवर करने वाला और सिंगल बेल जैसा डिजाइन भी मिल जाएगा।

आप अपनी साड़ी से मैचिंग कलर का हाथफूल खरीदें। इसके चेन में भी कई डिजाइन मिल जाएंगे। हाथों पर मेहंदी लगाएं और नेलपेंट ज्वेलरी से मैचिंग नेलपेंट लगाएं।

शैल्स हाथफूल डिजाइन

shells hathphool designआपने मार्केट में शैल्स से बनी कई ज्वेलरी देखी होंगी। यह देखने में बेहद अच्छी लगती है। इसलिए ज्यादातर महिलाएं शैल्स ज्लेवरी का कलेक्शन रखना पसंद करती हैं।

जिन महिलाओं को मेहंदी लगाने का शौक नहीं होता है, वह केवल हाथफूल पहन अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। शैल से बना यह हाथफूल आपके हाथों को अट्रैक्टिव लुक देगा।

ब्रेसलेट हाथफूल डिजाइन

bracelet hathphool designक्या आप करवा चौथ पर चूड़ियां नहीं पहन रही हैं? लेकिन आप खाली हाथ नहीं रखना चाहती हैं तो इसके लिए ट्राई करें ब्रेसलेट वाला हाथफूल। इसमें आपको फ्लोरल से लेकर मोर डिजाइन तक मिल जाएंगे। इसके ब्रेसलेट में भी कई तरह के डिजाइन मिलेंगे।

रॉयल लुक के लिए आप कुंदन या मीनाकारी वाले हाथफूल भी खरीद सकती हैं। (कुंदन झुमके के डिजाइन)

इसे भी पढ़ें:कुंदन से लेकर डायमंड तक, जानें दुल्हन के लिए कैसे पसंद करें हाथ फूल डिजाइन

राजवाड़ी हाथफूल डिजाइन

rajwadi hathphoo; designक्या आप इस करवा चौथ ब्राइडल लुक आजमाने की सोच रही हैं? अगर आपका जवाब हां है, तो आपको इसके लिए हाथफूल के डिजाइन पर भी ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए आप राजवाड़ी हाथफूल डिजाइन ट्राई कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:Latest Toe Ring Designs: पैरों की खूबसूरती को बढ़ा देंगे मॉर्डन बिछिया के ये डिजाइन

ये डिजाइन भी हैं फेमस

trendy hathphool designs

  • ट्रेडिशनल लुक के लिए आप गोल्ड से बना हाथफूल पहन सकती हैं।
  • कुंदन से बने हाथफूल डिजाइन भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। इसे पहन आपके लुक में रॉयल टच एड होगा।(घुंगरू पाजेब डिजाइंस देखें)
  • आजकल महिलाओं के बीच ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी का क्रेज देखने को मिल रहा है। अगर आप करवा चौथ पर इंडो वेस्टर्न लुक कैरी कर रही हैं तो इससे बने हाथफूल आपके लुक में चार चांद लगाएंगे।

इन बातों का रखें ध्यान

  • हाथफूल खरीदने के लिए बजट भी तय करना जरूरी है।
  • आपको ट्रेंड का भी ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए आप बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
  • आप अपने पुराने पड़े हाथफूल को भी री-डिजाइन करवा सकती हैं।
  • हाथफूल के आकार पर भी ध्यान दें। अन्यथा यह आपके हाथों पर जचेगा नहीं।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।