पैरों में पहने जाने वाली पाजेब महिलाओं की सुंदरता को और भी बढ़ा देती है। खासतौर पर अगर घुंगरू वाली पाजेब है तो दिखने के साथ-साथ इसकी आवाज भी कानों को बहुत मधुर लगती है।
आमतौर पर देखा गया है कि घर में आई नई दुल्हन पैरों में भारी पाजेब पहनती है। मगर आजकल पाजेब का चलन कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है। अब लड़की शादीशुदा हो या फिर कुंवारी एथनिक आउटफिट के साथ पाजेब पहनने का शौक सभी को होता है।
आज हम आपको पाजेब के कुछ बेहद खूबसूरत डिजाइंस दिखाएंगे, जो खास नई-नई दुल्हन के लिए हैं, इन्हें पहन कर आपकी सुंदरता बढ़ेगी और कानों में घुंगरू की मधुर धुन भी सुनाई देगी।
इसे जरूर पढ़ें- करवाचौथ ही नहीं शादी और हनीमून पर भी कैसी पायल पहनें, देखें लेटेस्ट डिज़ाइन
अगर आप हैवी लुक वाली पाजेब पहनना चाहती हैं, तो आपको एक बार यह तस्वीर जरूर देखनी चाहिए। यह पाजेब बहुत ज्यादा हैवी है, मगर आजकल डबल लेयर वाली पाजेब पहनने का ट्रेंड है।
इसे जरूर पढ़ें- बिछिया के ये लेटेस्ट डिजाइंस आपके पैरों की खूबसूरती में लगा देंगे चार चांद
लाइट वेट वाले पाजेब भी आपको बाजार में मिल जाएगी। इस तरह की पाजेब आप डेली पहन सकती हैं। यह पाजेब (पायल के 7 लेटेस्ट डिजाइन) दिखने में हैवी होती हैं, मगर इन्हें पहनने पर आपको लाइट महसूस होगा क्योंकि इनकी केवल बनावट ही ऐसी होती है कि ये हैवी नजर आती हैं।
चेन स्टाइल पाजेब पुराना स्टाइल है और यह दिखने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगती हैं। वैसे तो यह लाइटवेट होती हैं, मगर देखने में लगता है कि यह बहुत हैवी हैं।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी, इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।