हाथों के साथ-साथ दुल्हन के पैरों की मेहंदी पर भी सभी की निगाहें टिकी रहती हैं। इस पर भी उतनी ही मेहनत करनी पड़ती है जितनी की हाथों की मेहंदी पर होती है। मगर जब पैरों में मेहंदी लगाने की बारी आती है, तो सबसे ज्यादा दिक्कत होती है कि कौन सी मेहंदी डिजाइन का चुनाव किया जाए कि कम समय में पैरों को खूबसूरत डिजाइंस से भरा जा सके। ऐसे में इंटरनेट पर पैरों की मेहंदी डिजाइन की तलाश शुरू होती है। हम आपके इस काम को थोड़ा आसान बनने के लिए पैरों में लगने वाली मेहंदी की कुछ बेहद खूबसूरत डिजाइंस लेकर आ रहे हैं। अगर आपकी भी जल्द शादी होने वाली है, तो आप भी इन डिजाइंस को देखकर फिदा हो जाएंगी।
पैरों के लिए 5 खूबसूरत मेहंदी डिजाइंस देखें
जल्दी ही आपकी शादी होने वाली है और आप अपने पैरों के लिए मेहंदी की खूबसूरत डिजाइंस तलाश रही हैं, तो ये 5 मेहंदी डिजाइंस आपकी इस तलाश को पूरा करेंगी।
मोर वाली मेहंदी डिजाइन
हाथों के साथ-साथ आप पैरों पर भी मोर डिजाइंस बना सकती हैं। अगर आपकी पैर लंबे हैं, तो आपको बड़े-बड़े मोर की डिजाइन बनानी चाहिए और अगर आपके पैर छोटे हैं, तो आप छोटे और पतले, पंख फैलाए मोर की आकृति बना सकती हैं। मोर के साथ-साथ आप पैरों में बगीचे की डिजान बना सकती हैं। इस डिजाइन में आप फूल, पेड़, पौधे, फाउंटेन और झरोखे आदि बना सकती हैं। इससे आपकी मेहंदी भरी नजर आएगी। आप चाहें तो मोर की आकृती वाली बॉर्डर मेहंदी भी पैरों में लगा सकती हैं। इससे भी दुल्हन के पैरों पर सभी की निगाहें टिकी की टिकी रह जाएंगी।
जाल मेहंदी डिजाइन
जाल मेंहदी आसान भी होती है और खूबसूरत भी। सबसे अच्छी बात है कि कम समय में आपके पैर मेहंदी से इतने भर जाएंगे कि आपको दूसरी किसी और डिजाइंस को उसके साथ क्लब करने के बारे में सोचना पड़ेगा। जाल में आपको पैटर्न भी बहुत सारे मिल जाएंगे। आप फूलों, बॉर्डर, ब्लॉक्स और बेल आदि का जाल बना सकती हैं। जाल को भरने के लिए अलग तरह के डिजाइन एलिमेंट्स को प्रयोग भी कर सकती हैं। अगर आपने पैर के पंजे को जाल से भर दिया है, तो आप ऊपर की ओर बॉर्डर, मेहराब, चक्र मेहंदी की डिजाइंस भी लगा सकती हैं। इससे आपकी मेहंदी और भी ज्यादा घनी लगेगी।
इसे जरूर पढ़ें-दुल्हन के पैरों की शोभा बढ़ाएंगे मिनिमल डिजाइन की ये आसान मेहंदी डिजाइंस
झूमर मेहंदी डिजाइन
झूमर मेहंदी डिजाइन दिखने में बहुत खूबसूरत लगती है। इसे पैरों में लगा रही हैं, तो यह आपकी मेहंदी डिजाइन को रॉयल टच देगी। आप अपने पैरों के साइज के आधार पर छोटे या बड़े झूमर बनवा सकती हैं। झूमकर के साथ हाथ और घोड़ा मेहंदी डिजाइन का कॉम्बिनेशन भी बहुत ज्यादा अच्छा लगता है। झूमर के साथ छतरियां और बारात-डोली की डिजाइंस भी बनाई जा सकती हैं। जो मेहंदी को और भी ज्यादा वेडिंग टच देती हैं। यह महंदी डिजाइन रचने के बाद और भी ज्यादा खूबसूरत लगती है।
ब्लॉक मेंहदी डिजाइन
अगर आपका कम समय में यूनीक डिजाइन से दुल्हन के पैरों को सजाना है, तो ब्लॉक मेहंदी डिजाइंस का ट्रेंड अभी नया-नया ही चला है। आप इस तरह की मेहंदी डिजाइंस में तरह-तरह के ब्लॉक्स को बनवा सकती हैं। यह ब्लॉक्स कस्टमाइज हो सकते हैं। किसी पर डिजाइन तो किसी पर आप अपने प्यार की कई निशानी बनवा सकती हैं। पैरों पर इस तरह की महेंदी बहुत अच्छी लगती हैं। ब्लॉक मेहंदी सपोर्ट करने के लिए आप इसमें बॉर्डर मेहंदी या फिर स्पाइरल बेल महंदी डिजाइन भी लगवा सकती हैं। इससे दुल्हन के पैर लंबे और खूबसूरत लगेंगे।
बेल मेंहदी डिजइन
बेल मेहंदी में भी आपको बहुत सारे पैटरन मिल जाएंगे। हालांकि पैरों पर अरेबीक या फूलों की बेल उतनी खूबसूरत नहीं लगती हैं। पैरों में ब्रॉडर और बारीक मेहंदी का मिश्रण ही अच्छा लगता है। इसलिए अगर आप पैरों में बेल मेहंदी लगाने जा रही हैं, तो फूल पत्तीयों को थोड़ा बड़ा बनाएं। आप पैरों पर गुलाब और कमल की बेल बना सकती हैं। इन्हें और भी खूबसूरत बनने के लिए साथ में आप लताएं, पराग और केरियां भी बना सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें-Quick Mehndi Designs: 10 मिनट में लगाएं 10+ सरल और खूबसूरत मेहंदी डिजाइंस देखें तस्वीरें
इस तरह से आप अपने पैरों के लिए ब्राइडल मेहंदी डिजाइन का चुनाव ऊपर दिखाए गए चित्रों में से कर सकती हैं। इन्हें लगाना न ज्यादा कठिन है और रचने के बाद ये खूबसूरत भी बहुत लगती हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Mehendi Artist Pranali Nagpur/Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों