
Gol Tikki Mehndi Easy Designs: मेहंदी लगाने का शौक रखने वाली महिलाओं के हाथ कभी भी फीके नजर नहीं आते हैं। वह हमेशा ही हाथों में मेहंदी लगाकार रखती हैं। ऐसे में हम आपको आज गोल टिक्की मेहंदी की कुछ बहुत आसान डिजाइंस दिखाएंगे, जो आप कभी भी खुद से लगा सकती हैं। वैसे तो गोल टिक्की मेहंदी बहुत ही सिंपल होती है, मगर आप इसके साथ कुछ अन्य सुंदर डिजाइंस को जोड़कर इसे और भी ज्यादा खूबसूरत बना सकती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही मेहंदी डिजाइंस दिखाएंगे, जो दिखने में बहुत ज्यादा अच्छी लगती हैं और डिजाइनर भी नजर आती हैं।
तो चलिए देखते हैं गोल टिक्की मेहंदी डिजाइंस की कुछ लेटेस्ट डिजाइंस और बताते हैं कि आप इसे कैसे लगा सकती हैं-
गोल टिक्की के आस-पास आप महीन मंडला आर्ट मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं, इससे आपके हाथ भरे हुए और खूबसूरत नजर आते हैं। आप अपनी पसंद के अनुसार गोलाई या फिर ईंट की डिजाइन में मंडला आर्ट बना सकती हैं। आपके हाथ लंबे हो या पतले, मोटे हों या चौड़े हर तरह की हथेलियों पर इस तरह की मेहंदी डिजाइन बहुत अच्छी लगती है।

अगर आपकी हथेली लंबी और चौड़ी है, तो आपको गोल टिक्की की बड़ी डिजाइन लगानी चाहिए। इसके साथ आप उंगलियों में मेहंदी की संदर-सुंदर डिजाइंस लगा सकती हैं। इससे आपके हाथ भरे-भरे नजर आएंगे और रचने के बाद मेहंदी बहुत ही सुंदर लगेगी। आप इस तरह की डिजाइन फ्रंट और बैक दोनो तरफ लगा सकती हैं।

गोल टिक्की के साथ झूमर मेहंदी डिजाइन भी बहुत अच्छी लगती है। इस तरह की डिजाइन बहुत ही फैस्टिव लगती हैं। आप गोल टिक्की की डॉट्स सजाएं और फिर एक नीचे की और बड़ा सा झूमर बना दें। आप एक की जगह दो या तीन झूमर का सेट भी बना सकती हैं।

अगर आपको मेहंदी से भरे-भरे हाथ चाहिए और मेहंदी लगाने में ज्यादा समय भी नहीं देना चाहती हैं, तो आपको इस तरह की डिजाइन का चुनाव करना चाहिए। इसमें आपको बीच में गोल टिक्की डिजाइन और उसके आस-पास डॉट्स का जाल बना लें। इस तरह आपकी मेहंदी डिजाइन बहुत खूबसूरत नजर आएगी

इस तरह की मेहंदी डिजाइन किसी भी तरह के तीज-त्योहार पर लगा सकती हैं। इसमें हथेली के बीच में गोल टिक्की बनाएं और फिर उंगलियों के नीचे से द्वार जैसी डिजाइन बनाएं। फिर उसमें आप छोटी-छोटी इंट्रीगेटेड डिजाइंस भरे। ऐसा करने से आपके हाथ बहुत ज्यादा खूबसूरत नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें- Arabic Mehndi Designs for Ramadan 2026: इस रमजान हाथों पर सजाएं ये अरेबिक मेहंदी डिजाइन, रिश्तेदार भी करेंगे तारीफ

सिंपल गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन में आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है। बस हथेली के बीच में बड़ी सी गोल टिक्की बनाएं और उंगलियों की टिप को मेहंदी से भर लें। इसमें आप कुछ डिजाइंस भी बना सकती हैं। यह भी आपके हाथों को बहुत खूबसूरत लुक देगी।
-1776152462835.jpg)
गोल टिक्की के साथ आप छींट पैटर्न वाली मेहंदी लगाएंगी, तो आपके हाथ बहुत ही सुंदर नजर आएंगे। यह मेहंदी डिजाइन किसी भी आकार के हाथों पर अच्छी लगती हैं। बेस्ट बात है कि यह बहुत जल्दी लग जाती है और रचने के बाद हाथों को डिजाइनर मेहंदी लुक मिलता है।

उम्मीद है कि आपको ऊपर दिखाई गई मेहंदी डिजाइंस अच्छी लगी होंगी। आप अपने लिए भी न मेहंदी डिजाइंस में से कोई एक चुन सकती हैं। यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।