herzindagi
Movies Releasing this Friday

Movies Releasing this Friday: सस्पेंस, एक्शन और रोमांस का तड़का! इस शुक्रवार ओटीटी पर आ रही हैं ये टॉप 4 फिल्में-सीरीज, लिस्ट देखकर आज ही बना लें प्लान

Movies Releasing this Week: हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी कई ऐसी मूवीज और सीरीज रिलीज होने वाली हैं, जिनका सभी को भी बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में यह जानना तो बनता है कि आप किस प्लेटफार्म पर कौन सी रिलीज देख सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-08, 19:40 IST

हर हफ्ते ओटीटी पर कई ऐसी फिल्में और सीरीज हमारा मनोरंजन करने आती हैं, जो हमारे वीकेंड को और भी खास बनाती हैं। वहीं, इस हफ्ते भी ओटीटी पर आने वाली मूवी और सीरीज आपका फुल एंटरटेनमेंट करने वाली हैं। ऐसे में ये जानना तो बनता है कि 9 जनवरी 2026 को ओटीटी के प्लेटफार्म पर कौन-कौन सी रिलीज आपका इंतजार कर रही हैं। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि ओटीटी पर इस वीक कौन-कौन सी मूवीस और रिलीज आपके सामने पेश होने वाली हैं। पढ़ते हैं आगे...

दे दे प्यार दे 2 (De De Pyar De2)

बता दें कि अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की सुपरहिट रोमांटिक-कॉमेडी 'दे दे प्यार दे 2' (De De Pyaar De 2) अब थिएटर्स में धमाल मचाने के बाद ओटीटी पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। अगर आप इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने से चूक गए थे, तो अब आप इसका मजा घर बैठे ले सकती हैं। 

de de pyar de 2 (2)

इस फिल्म को 9 जनवरी को प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। पारिवार की उलझनों और कॉमेडी के तड़के से भरपूर यह फिल्म अपनी रिलीज को लेकर काफी ट्रेंड में है। वीकेंड के लिए यह एक परफेक्ट एंटरटेनमेंट ऑप्शन साबित हो सकती है।

इसे भी पढ़ें - अक्षय कुमार की भूत बंगला मूवी की रिलीज डेट आगे बढ़ी, जानें मई 2026 में किस दिन आएगा सिनेमाघरों में तूफान

फ्रीडम एट मिडनाइट 2 (Freedom At Midnight Season 2)

निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी पॉलिटिकल थ्रिलर 'फ्रीडम एट मिडनाइट' अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी कर रही है। पहले सीजन की सफलता के बाद, अब फैंस इसके अगले पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह सीरीज भारत की आजादी और विभाजन के समय की उन कठिन कहानियों को गहराई से दिखाती है, जो इतिहास की किताबों में कहीं दब गई थीं।

2 - 2026-01-08T113431.784

इस रोमांचक सफर को आगे बढ़ाते हुए, फ्रीडम एट मिडनाइट दूसरा सीजन 9 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव (Sony LIV) पर रिलीज किया जा रहा है। इतिहास और राजनीति में इंट्रेस्ट रखने वालों के लिए यह सीजन काफी दिलचस्प होने वाला है।

हिज एंड हर्स (His and Hers)

अगर आप सस्पेंस और रहस्यों से भरी कहानियों की शौकीन हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए बेहद रोमांचक होने वाला है। हॉलीवुड की साइकोलॉजिकल थ्रिलर वेब सीरीज 'हिज एंड हर्स' ओटीटी की दुनिया में दस्तक दे चुकी है। ये नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

हनीमून से हत्या

अगर आप ट्रू-क्राइम कंटेंट के शौकीन हैं तो आपके लिए ZEE5 एक चौंकाने वाली डॉक्यूसीरीज लेकर आया है। 'हनीमून से हत्या' नाम की यह सीरीज 9 जनवरी को रिलीज हो रही है, जो समाज के एक काले और डरावने सच को उजागर करती है।

 
 मूवी का नाम  डेट
 दे दे प्यार दे 2  9th जनवरी
 फ्रीडम एट मिडनाइट 2 9th जनवरी 
 हिज एंड हर्स 9th जनवरी 
हनीमून से हत्या 9th जनवरी 

 

मूवी का नाम ओटीटी प्लेटफॉर्म
दे दे प्यार दे 2 नेटफ्लिक्स
फ्रीडम एट मिडनाइट 2 SONYLIV
हिज एंड हर्स नेटफ्लिक्स 
हनीमून से हत्या ZEE5

इसे भी पढ़ें - ओटीटी पर Freedom at Midnight 2 की डेट का हुआ ऐलान, ऐतिहासिक घटनाक्रमों को करीब से देखने का मिलेगा मौका

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
दे दे प्यार दे 2 थिएटर पर कब रिलीज हुई थी?
ये मूवी 14 नवंबर, 2025 को रिलीज हुई थी। हालांकि, अब आप इसे ओटीटी पर भी दे सकते हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।