herzindagi
bhoot bangla

अक्षय कुमार की भूत बंगला मूवी की रिलीज डेट आगे बढ़ी, जानें मई 2026 में किस दिन आएगा सिनेमाघरों में तूफान

Akshay Kumar Bhoot Bangla: अक्षय कुमार के फैंस को उनके आने वाली फिल्म भूत बंगला का बेहद ही इंतजार है, लेकिन इन्हें बता दें कि अब ये इंतजार खत्म होने की जगह और बढ़ गया है, क्योंकि रिलीज डेट बदल गई है। ऐसे में ये जानना तो बनता है कि यह फिल्म कब रिलीज होगी...
Editorial
Updated:- 2026-01-08, 11:33 IST

Akshay Kumar Bhoot Bangla Movie Date:थिएटर पर आने वाली भूत बंगला मोस्ट एंटीसिपेटेड मूवी में से एक है, जिसमें अक्षय कुमार हॉरर कॉमेडी करते नजर आएंगे। ऐसे में लोगों को इस फिल्म का बेहद इंतजार है। वहीं, वे इस फिल्म की डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ काम करते नजर आ रहे हैं। अक्षय कुमार ने प्रियदर्शन के साथ हेरा फेरी के अलावा भूल भुलैया, गरम मसाला जैसी हिट फिल्में दी हैं। अब 14 साल बाद फिर वह प्रियदर्शन के साथ हॉरर-कॉमेडी करते नजर आने वाले हैं। ऐसे में लोगों को फिल्म भूत बंगला का बेहद इंतजार है, लेकिन अब आपको बता दें कि इसकी डेट बदल गई है। ऐसे में यह जानना तो बनता है कि अक्षर कुमार की फिल्म भूत बंगला अब कब रिलीज होने वाली है और इससे जुड़ी अपडेट क्या है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म भूत बंगला कब आने वाली है। पढ़ते हैं आगे...

कब रिलीज होगी भूत बंगला? (Date of Akshay Kumar Bhoot Bangla)

बता दें, साल 2024 में ही अक्षय कुमार ने अपनी अपकमिंग फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी थी। फिल्म इस साल यानी 2026 में अप्रैल के महीने में रिलीज होने वाली थी, लेकिन इस फिल्म को लेकर फिर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

bhoot bangla (3)

यह अपडेट 7 जनवरी 2026 की रात को एक पोस्ट के जरिए बताया गया है। इस पोस्ट में न केवल यह फिल्म किस दिन बड़े पर्दे पर आएगी, ये बताया है बल्कि मैकर्स ने भूत बंगला का पोस्टर भी शेयर कर दिया है। इसके साथ उन्होंने Instagram के कैप्शन में लिखा है कि बंगले से खबर आई है।

इसे भी पढ़ें - नए साल में श्रद्धा कपूर मचाएंगी बॉक्स ऑफिस पर धमाल, इच्छाधारी 'नागिन' बनकर करेंगी बड़े परदे पर वापसी; एक्शन अवतार में जीतेंगी फैंस का दिल

अगर रिलीज डेट के बारे में बताएं तो यह फिल्म 15 मई 2026 को रिलीज होगी यानी यूजर्स को एक महीने और इंतजार करना पड़ेगा। बता दें, अक्षय कुमार के अलावा प्रियदर्शनी इस फिल्म को निर्देशित कर रही हैं। वहीं, मुख्य कलाकारों में तब्बू, परेश रावल, वामिका गब्बी, जीशु सेनगुप्ता और राजपाल यादव जैसे कलाकार एवं भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण एकता कपूर द्वारा किया जा रहा है। वहीं, यह फिल्म काला जादू के इर्द गिर्द घूमती है। 

bhoot bangla (2)

मैकर्स ने अभी नहीं बताया है कि आखिर तारीख को टालने के पीछे क्या कारण है, लेकिन फिल्मी गलियों से उड़ती खबरों के अनुसार, धुरंधर हिट होने के कारण ऐसा कदम उठाया है। दरअसल जब से धुरंधर की जोरदार सफलता हुई है और धुरंधर 2, 19 मार्च को रिलीज हो सकती है, इसी उत्साह के चलते शायद भूत बंगला की डेट आगे बढ़ गई है। हालांकि, इसकी हम पुष्टि नहीं करते हैं।

इसे भी पढ़ें - Oscar 2026: ऑस्कर अवॉर्ड के करीब पहुंची भारत की होमबाउंड फिल्म, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकती हैं आप

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।