herzindagi
image

Oscar 2026: ऑस्कर अवॉर्ड के करीब पहुंची भारत की होमबाउंड फिल्म, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकती हैं आप

भारत की ऑस्कर एंट्री होमबाउंड, जिसमें ईशान खट्टर और विशाल जेठवा मुख्य भूमिका में हैं, वो फिल्म बेस्ट इंटरनेशनल फीचर कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट कर ली गई है। यह फिल्म 2026 के ऑस्कर में 14 अन्य फिल्मों के साथ अगले वोटिंग राउंड में पहुंच गई है। आप इस फिल्म को इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जाकर देख सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-06, 13:55 IST

नीरज घेवन के डायरेक्शन में बनी फिल्म होमबाउंड को लेकर सोशल मीडिया पर चर्च तेज हो गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि जिस तरह की जानकारी प्राप्त हो रही है उसके मुताबिक फिल्म को 98वें अकादमी अवॉर्ड्स (ऑस्कर 2026) में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। यह भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ी अचीवमेंट है, ऐसा इसलिए क्योंकि ये फिल्म अब नॉमिनेशन की दौड़ में एक और करीब आ गई है। अगर आपने इस फिल्म को अभी तक नहीं देखा है, तो इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर जाकर देख सकती हैं।

नेटफ्लिक्स पर इस तारीख को रिलीज हुई थी होमबाउंड

ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जाहन्वी कपूर की यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 21 नवंबर, 2025 को अपना डिजिटल डेब्यू कर चुकी थी। ऐसे में अगर आपने इस फिल्म को नहीं देखा है, तो इसे जाकर ऑनलाइन देख सकती हैं, ताकि आप भी इसकी स्टोरी को अच्छे से जान सके। स्टोरी को सिंपल रखा गया है, ताकि लोग उससे अच्छे से जुड़ सके। 

कितनी फिल्मों के साथ चुनी गई होमबाउंड

एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज अनाउंसमेंट की है कि कुछ 86 देशों से फिल्मों की लिस्ट भेजी गई थी, जिसमें 15 फिल्मों की लिस्ट को फाइनल किया गया। इस फिल्म में एक भारत की होमबाउंड को चुना गया। अब ये फिल्म इंटरनेशनल लेवल पर भारत को रीप्रेजेंट कर रही है। साथ ही अपनी कहानी को दुनिया को बताने जा रही है।

2 - 2026-01-06T124731.608

ऑस्कर 2026 के लिए शॉर्टलिस्ट हुई फिल्मों की सूची

  • अर्जेंटीना: बेलेन
  • ब्राजील: द सीक्रेट एजेंट
  • फ्रांस: इट वाज जस्ट एन एक्सीडेंट
  • जर्मनी: साउंड ऑफ फॉलिंग
  • इराक: द प्रेसिडेंट्स केक
  • जापान: कोकुहो
  • जॉर्डन: ऑल दैट्स लेफ्ट ऑफ यू
  • नॉर्वे: सेंटिमेंटल वैल्यू
  • फिलिस्तीन: पलेस्टाइन 36

ssssssssssssssssssssssssssssssssssssssssssssssssssssssssssssssssssssss

  • दक्षिण कोरिया: नो अदर चॉइस
  • स्पेन: सिरात
  • स्विट्जरलैंड: लेट शिफ्ट
  • ताइवान: लेफ्ट-हैंडेड गर्ल
  • ट्यूनीशिया: द वॉइस ऑफ हिंद राजब

होमबाउंड फिल्म के बारे में जानें कुछ खास बातें

भारत की इंटरनेशनल लेवल पर शॉर्टलिस्ट होने वाली फिल्म होमबाउंड की बात करें तो, ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जाह्नवी कपूर लीड रोल प्ले कर रहे हैं। इसी वजह से ये फिल्म करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर पर तैयार की गई है। आपको बता दें कि फिल्म ने ऑस्कर से पहले कान्स फिल्म फेस्टिवल और टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी काफी तारीफें बटोंरी थी। इसके बाद ही साल 2025 सितंबर के महीने में रिलीज की गई थी।

1 - 2026-01-06T124730.303

यह भी पढ़ें- आखिर कौन तय करता है कि ऑस्कर में किस फिल्म को भेजा जाएगा? जानें सलेक्शन का पूरा प्रोसेस

आपको बता दें कि फिल्म के शॉर्टलिस्ट होने से जरूरी नहीं है कि वो फिल्म नॉमिनेशन में भी चुनी जाएगी, लेकिन इससे फिल्म को इंटरनेशनल लेवल पर एक पहचान मिल जाती है। इससे इंटरनेशनल डिस्ट्रिब्यूशन, ज्यादा फेस्टिवल स्क्रीनिंग और चर्चा भी शुरू होती है। अब उम्मी यही की जा रही है कि जो फिल्में नॉमिनेशन में जाए इसमें फिल्म होमबाउंड का नाम भी दर्ज हो। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Social media, Twitter, Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।