-1767856220342.webp)
फ्रीडम एट नाइट न केवल एक ऐतिहासिक ड्रामा सीरीज है बल्कि यह लोगों को बेहद ही पसंद भी आई है। ऐसे में अब लोगों को इसके सीरीज के दूसरे पार्ट का जोरे-शोरों से इंतजार है। बता दें कि फ्रीडम एट मिडनाइट सीजन 2 जल्दी रिलीज होने वाला है। इसमें न केवल भारत के स्वतंत्रता संग्राम को दिखाया गया है बल्कि देश का विभाजन, राजनीतिक सत्ता, नेताओं का संघर्ष और गांधी, नेहरू, पटेल, जिन्ना जैसे विचारधाराओं के टकराव को भी बखूबी से दर्शाया गया है। यह कहानी अगस्त साल 1946 से जनवरी साल 1948 के बीच की घटनाओं पर बनाई गई है। ऐसे में ये जानना तो बनता है कि फ्रीडम एट मिडनाइट का सीजन 2 कब रिलीज होने वाला है और यह कहां पर देख सकेंगी। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि फ्रीडम एट मिडनाइट का सीजन 2 किस तिथि और कहां रिलीज होने वाला है। पढ़ते हैं आगे...
यह सीजन 9 जनवरी 2026 से सोनीलिव पर प्रसारित होगा। इस सीजन में महात्मा गांधी और मोहम्मद अली जिन्ना के बीच बढ़ते मतभेदों को दिखाया जाएगा।

खासतौर पर पाकिस्तान की मांग से संबंधित घटनाएं भी दर्शायी जाएंगी। साथ ही जिन्ना की मांग के जवाब में महात्मा गांधी कैसे सरदार पटेल से अपील करते हैं, वह भी बताया जाएगा।
इसे भी पढ़ें - अक्षय कुमार की भूत बंगला मूवी की रिलीज डेट आगे बढ़ी, जानें मई 2026 में किस दिन आएगा सिनेमाघरों में तूफान
सीरीज में मुख्य गद्दारों की बात करें तो मोहम्मद अली जिन्ना जो कि आरिफ जकारिया है, फातिमा जिन्ना जो कि इरा दुबे है, लियाकत अली खान जो कि राजेश कुमार हैं, लॉर्ड लुइस माउंटबेटन जो कि ल्यूक मैकगिबनी हैं, एडविना माउंटबेटन जो कि कॉर्डेलिया बुगेजा हैं, सरोजिनी नायडू जो कि मलिश्का मेंडोंसा हैं, सीरीज में दिखाई देंगे। बता दें इस सीरीज को निखिल आडवाणी द्वारा निर्मित किया गया है।

निखिल आडवाणी द्वारा निर्मित ये ऐतिहासिक वेब सीरीज फ्रीडम एट मिडनाइट Freedom At Midnight डोमिनिक लैपियर और लैरी कॉलिन्स की इसी नाम की विश्व प्रसिद्ध बेस्टसेलर किताब पर आधारित है। यह सीरीज भारतीय इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील दौर, यानी 1947 के विभाजन और आजादी के संघर्ष को बारीकी से पर्दे पर उतारती है।
शानदार सिनेमैटोग्राफी और अच्छे अभिनय के साथ यह सीरीज दर्शकों को इतिहास के उन अनछुए पहलुओं से रूबरू कराती है, जिन्होंने आधुनिक भारत की नींव रखी। ऐसे में आप इस वीकेंड सीरीज को देखकर मनोरंजन कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें - श्रद्धा कपूर की शादी का सस्पेंस खत्म? जब पूछा गया सवाल, तो एक्ट्रेस के इस जवाब ने जीत लिया सबका दिल
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: imdb
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।