herzindagi
image

निकाह पढ़ा जाने वाला था पर फिर कुछ यूं खत्म हो गई 9 साल की मोहब्बत...क्यों टूटा था मधुबाला-दिलीप कुमार का रिश्ता?

मधुबाला और दिलीप कुमार की इश्क की दास्तां भले ही अधूरी रह गई, लेकिन शिद्दत से भरी इनकी मोहब्बत की कहानी का जिक्र आज भी किया जाता है। दोनों की सगाई हो चुकी थी...निकाह पढ़ा जाना था, लेकिन फिर क्यों इनका इश्क मुक्कमल नहीं हो पाया, चलिए जान लीजिए।  
Editorial
Updated:- 2026-02-10, 21:59 IST

मधुबाला यानी हिंदी सिनेमा की एक ऐसी एक्ट्रेस, जिनकी अदायगी और खूबसूरती का हर कोई दीवाना था और अगर ऐसा कहा जाए कि इन्हीं में से एक थे दिलीप साहब, तो गलत नहीं होगा। दिलीप कुमार और मधुबाला की इश्क की दास्तां भले ही मुकम्मल नहीं हो सकी, लेकिन इनकी प्रेम कहानी आज भी कही और सुनी जाती है। इश्क,मोहब्बत और दर्द की दास्तां 'मुगल-ए-आजम' को परदे पर उतारने वाले सलीम और अनारकली यानी की दिलीप कुमार और मधुबाला के प्यार को मंजिल नहीं मिल सकी और इनकी कहानी अधूरी रह गई। दोनों की सगाई हो चुकी है, निकाह पढ़ा जाना था, लेकिन शायद इनका एक होना किस्मत में नहीं लिखा था। दोनों के रास्ते क्यों अलग हुए, चलिए आपको बताते हैं।

दिलीप कुमार और मधुबाला की मोहब्बत यूं चढ़ी थी परवान

dilip and madhubala love story
दिलीप कुमार और मधुबाला की ऑनस्क्रीन जोड़ी सुपरहिट रही थी, दोनों ने साथ में 'मुगल ए आजम', 'तराना', 'संगदिल' और 'अमर' जैसी फिल्मों में काम किया था और हिंदी सिनेमा का ये आइकॉनिक कपल एक-दूसरे के इश्क में डूबा हुआ था। हालांकि, इनकी प्रेम कहानी अधूरी रह गई। बाद में दिलीप कुमार ने सायरा बानो और मधुबाला ने किशोर कुमार से शादी की। इनके अलग होने की कई वजह बताई जाती हैं। एक्ट्रेस मुमताज ने पत्रकार विक्की लालवानी से बातचीत में कहा था कि मधुबाला, दिलीप कुमार से अलग नहीं होना चाहती थीं, लेकिन दिलीप कुमार ने अलग होने का फैसला लिया था। मुमताज ने कहा था कि मधुबाला मां नहीं बन सकती थीं, इसी वजह से दिलीप कुमार ने उनसे रिश्ता तोड़ दिया था।

यह भी पढ़ें- क्यों कोर्ट तक पहुंचा था दिलीप कुमार और मधुबाला की मोहब्बत का मामला?

पिता की वजह से आ गई थीं रिश्ते मे दूरियां

madhubala and dilip kumar breakup
कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जाता है कि मधुबाला के पिता की वजह से दोनों का रिश्ता टूट गया था। बताया जाता है कि मधुबाला और दिलीप कुमार 9 साल से रिश्ते में थे, दोनों की सगाई हो चुकी थीं और निकाह पढ़ा जाने वाला था, लेकिन मधुबाला के पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे। वो दोनों को साथ नहीं देखना चाहते थे और इसी वजह से मीडिया और कोर्ट में भी इनकी लव स्टोरी को लेकर काफी ड्रामा हुआ क्योंकि दिलीप और मधुबाला दोनों ने तब निर्माता बीआर चोपड़ा की फिल्म 'नया दौर' साइन की थी, लेकिन इसकी शूटिंग के लिए मधुबाला के पिता उन्हें भेजने को तैयार नहीं थे और उन्होंने ये शर्त भी रखी थी कि दिलीप और मधुबाला के बीच कोई रोमांटिक सीन न फिल्माया जाए। इसी बात को लेकर ये मामला कोर्ट तक भी पहुंचा था और मधुबाला को इस फिल्म से बाहर कर दिया गया था।


यह भी पढ़ें- दिलीप कुमार और सायरा बानो की जिंदगी की ये थी सबसे बड़ी त्रासदी, इसलिए नहीं मिला संतान का सुख

 

दिलीप कुमार और मधुबाला भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी लव स्टोरी के चर्चा गाहे-बगाहे हो ही जाते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।