Sun Feb 15, 2026 | Updated 02:16 PM IST
herzindagi
image

इस फिल्मी गाने ने शिव-शक्ति की दास्तां को किया खूबसूरती से बयां, 18 साल बाद भी लोगों की जुबां पर चढ़े हैं लीरिक्स

महाशिवरात्रि पर 2008 की फिल्म 'ओए लकी! लकी ओए!' के गाने "तू राजा की राजदुलारी" की चर्चा की गई है। यह गीत भगवान शिव और देवी पार्वती की प्रेम कहानी और पार्वती की शिव से विवाह करने की तपस्या को खूबसूरती से बयां करता है।
Editorial
Updated:- 2026-02-15, 12:12 IST

साल 2008 में दिबाकर बनर्जी ने एक फिल्म बनाई थी। वह फिल्म कॉमेडी थी, जिसका नाम था ओए लकी लकी ओए... यह फिल्म उस वक्त जबरदस्त हिट हुई थी। इस फिल्म में अभय देओल, परेश रावल, नीतू चंद्र, मनु ऋषि, मनजोत सिंह और अर्चना पूरन सिंह ने अपने किरदार से सभी को मनोरंजित किया था। वहीं, इस फिल्म में एक गाना था जो भगवान शिव और माता पार्वती के लिए बनाया गया था। आज महाशिवरात्रि के पावन मौके पर वह गाना दोबारा से लोगों की जुबान पर चढ़ गया है। उस गाने में माता पार्वती भगवान शिव की पूरी कहानी बयां की गई थी।

फिल्म के बारे में

बता दें कि यह फिल्म लकी नाम के चोर पर बनाई गई थी, जो बेहद दी बेबाक और बेफिक्र था और दिल्ली के अमीरों के घर में घुस जाता था, वहां से वह पैसों के अलावा टीवी, साउंड सिस्टम आदि चुराता था और दिनदहाड़े बाहर निकल जाता था। 

इसे भी पढ़ें - Ram Charan-Upasana’s Twin Baby Names: राम चरण-उपासना ने बच्चों के लिए चुने सबसे 'यूनिक' नाम, जानें अर्थ

इस फिल्म में एक ऐसा तीखा सच दिखाया गया जो हमेशा से ज्यादा से ज्यादा पाने की चाह में रहता था और उसे यह नहीं पता था कि उसकी यह लालच उसे कहां लेकर जाएगी।

गाने के बारे में

इस फिल्म का गाना था तू राजा की राजदुलारी। सभी को यह गाना नॉर्मल बॉलीवुड मिक्स लगता है वहीं स्क्रीन के लिरिक्स लोगों के मन को छू जाते हैं, लेकिन इस फिल्म का गाना हरियाणा की एक रागनी है, जिसे शिव पार्वती जी के संवाद पर बनाया गया है। इस कहानी में माता पार्वती ने शिव जी को पाने के लिए घोर तपस्या की थी, जिसके बारे में बयां किया गया है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Laksh Maheshwari (@single.handedly)

वह भगवान शिव को अपने पति के रूप में पाना चाहती थी। ऐसे में भगवान शिव ने माता पार्वती की तपस्या को सफल बनाने के लिए उन्हें दर्शन दिए और उनकी तपस्या से काफी खुश हुए, लेकिन माता पार्वती को उन्होंने समझाया कि तुम महलों में पली बड़ी हो। तुम दास-दासियों वाली हो, मेरे पास कुछ भी नहीं है तुम्हें किसी साहूकार से विवाह कर लेनी चाहिए। वहीं आगे महादेव कहते हैं कि मैं अघोरी हूं इसलिए तुम अपनी यह जिद छोड़ दो क्योंकि तुम मेरा रहन-सहन देखकर डर जाएगी।

हालांकि पार्वती इसके लिए मना कर देती हैं और दोनों का विवाह होता है। ऐसे में महाशिवरात्रि के मौके पर इस गाने को सुनकर उन दोनों के प्रेम को याद कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें - साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला बनीं डॉक्टर, एक्टिंग के साथ पूरी की MBBS की पढ़ाई; डिग्री लेते हुए वायरल हुआ वीडियो

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।