
महाशिवरात्रि का दिन बेहद खास होता है। इस दिन सिर्फ भगवान शिव की ही नहीं बल्कि माता पार्वती की भी पूजा की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी की शादी के संयोग नहीं बन रहे हैं, तो वो इस दिन विवाह कर सकते हैं। भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह भी इसी दिन हुआ था। इस बार महाशिवरात्रि का दिन 15 फरवरी को पड़ रहा है। इस दिन आप माता पार्वती को अलग-अलग रंग का साड़ियों को चढ़ाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकती हैं। पंडित जन्मेश द्विवेदी से जानते हैं कि आप किस रंग की साड़ी को माता पार्वती को अर्पित करें और इसका फल क्य प्राप्त होता है?
पीला रंग शुभ माना जाता है। इसे गुरु ग्रह का रंग भी कहते हैं। ऐसा कहा जाता है कि ये रंग वैवाहिक जीवन में सुख का कारक होता है। अगर आपके विवाह में देरी हो रही है या वैवाहिक जीवन में किसी कारण परेशानियां नजर आ रही हैं, तो ऐसे में आप पीले रंग की साड़ी को महाशिवरात्रि के दिन माता पार्वती को चढ़ाएं। इससे नकारात्मकता दूर होगी। साथ ही आपके घर में खुशहाली आएगी। आपको इस रंग की साड़ी को जरूर चढ़ाना चाहिए।

लाल रंग को सुहाग का प्रतीक कहा जाता है। हर वैवाहिक महिला लाल रंग की साड़ी पहनना पसंद करती हैं। अक्सर कहा जाता है कि ये रंग सौभाग्य के लिए होता है। माता पार्वती को भी ये रंग अति प्रिय होता है। ऐसे में महाशिवरात्रि के दिन आप भी मंदिर जाकर इस रंग की साड़ी को जरूर चढ़ाएं। इससे आपके वैवाहिक जीवन में बार-बार तनाव या अनबन जैसी दिक्कते दूर हो जाएंगी। साड़ी को आप चाहें तो 16 श्रृंगार में रखकर माता को चढ़ा सकती हैं।

माता पार्वती को महाशिवरात्रि के दिन मंदिर जाकर आप हरे रंग की साड़ी को भी चढ़ा सकती हैं। इसे हरियाली का प्रतीक माना जाता है। पूजा में हरा रंग भी इस्तेमाल में आता है। साथ ही ये रंग महादेव को भी काफी प्रिय होता है। ऐसे में आप वैवाहिक जीवन में शांति के लिए और वंश की वृद्धि के लिए इस रंग की साड़ी को चढ़ाएं, ताकि आपके जीवन में सरलता बनी रहे।

इस बार आप महाशिवरात्रि के दिन इन उपाय को करें, ताकि आपके जीवन की परेशानियां कम हो सके और आपके जीवन में माता पार्वती और भगवान शिव का आशीर्वाद बना रहे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Freepik/ Gemini
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।