
Maha Shivratri 2026 Upay: महाशिवरात्रि का दिन बेहद खास होता है। इस दिन हर कोई भगवान शिव और माता पर्वती की शादी के शुरू में इस पर्व को मनाते हैं। कई सारे लोग इस दिन व्रत रखते हैं, ताकि भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद मिल सके। इस बार ये खास दिन 16 फरवरी को पड़ रहा है। इस दिन हर मंदिर में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा होगी। आप भी अपने कर्जों से मुक्ति पाना चाहती हैं, तो इसके लिए पंडित जन्मेश द्विवेदी के बताए गए मसूर की दाल के इस खास तरह के उपाय को कर सकती हैं। आइए बताते हैं कैसे इस उपाय को करें और इसके क्या लाभ होते हैं।
ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, मंगल ग्रह को कर्ज और भूमि का कारक माना जाता है। जब मंगल भारी होता है, तो व्यक्ति कर्ज के जाल में फंस जाता है। लाल मसूर की दाल का संबंध मंगल ग्रह से है और भगवान शिव को 'ऋणमुक्तेश्वर' माना जाता है। जब आप महाशिवरात्रि पर शिवजी को लाल मसूर अर्पित करते हैं, तो मंगल दोष शांत होता है और धन आगमन के मार्ग खुलते हैं। इसलिए इस उपाय को आप कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Hindu Calender 2026: बसंत पंचमी से लेकर दिवाली तक नए वर्ष के सभी तीज-त्योहारों की तिथि और शुभ मुहूर्त यहां जानें
आप इस बार इस उपाय को सही समय और सही तरीके से करें, ताकि आपको इसका लाभ प्राप्त हो सके और इससे आपके ऊपर किसी तरह का कर्जा न चढ़े। आप चाहें तो इसे सुबह या शाम दोनों समय में से कभी भी कर सकती हैं। देखिएगा कुछ समय बाद आपको इसका असर देखने को भी मिल सकता है और आपके जीवन की परेशानियां कम हो सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Freepik/ Gemini
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।