herzindagi
akshay kumar security car met with an accident with auto know details

अक्षय कुमार की सिक्योरिटी की गाड़ी से टकराया ऑटो, बाल-बाल बचे खिलाड़ी कुमार; एक्सीडेंट में घायल हुआ ये शख्स

Akshay Kumar Accident News Hindi: अक्षय कुमार की सिक्योरिटी कार के एक ऑटो रिक्शा से भिड़ने की खबरें कल रात से चर्चा में है। बताया जा रहा है कि जब एक्टर एयरपोर्ट से घर की तरफ लौट रहे थे, तो उनके काफिले की एक गाड़ी, ऑटो से टकरा गई। इसके बाद अक्षय के फैंस उन्हें लेकर चिंता में आ गए।
Editorial
Updated:- 2026-01-20, 14:37 IST

बॉलीवुड एक्टर कुछ दिन पहले अपने एक वायरल वीडियो के लेकर चर्चा में थे, जहां उन्होंने एक बच्ची से मदद का वादा किया था। इस वीडियो के बाद अक्षय को खूब तारीफें मिली थीं और फैंस ने एक्टर की दरियादिली को सराहा था, लेकिन इस बार अक्षय एक परेशान कर देने वाली खबर को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, कल रात एक्टर की सिक्योरिटी की गाड़ी की एक ऑटो रिक्शा के साथ टकराने की खबरें आईं। इस सड़क हादसे की फोटो और वीडियो सामने आने के बाद फैंस अक्षय को लेकर चिंतित हो गए। बता दें कि इस हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। चलिए आपको बताते हैं कि ये हादसा कैसे हुआ?

अक्षय कुमार की सिक्योरिटी कार का हुआ एक्सीडेंट


बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के काफिले के साथ कल एक भयानक एक्सीडेंट हुआ। बताया जा रहा है कि अक्षय और ट्विंकल इस हादसे में बाल-बाल बचे हैं। घटना कल रात 9 बजे के आस-पास की हताई जा रही है। अक्षय अपनी पत्नी ट्विंकल से साथ छुट्टियां मनाकर एयरपोर्ट से घर लौट रहे थे और जुहू के पास एक तेज स्पीड से चल रही मर्सडीज ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी और ये ऑटो सीधा अक्षय की गाड़ियों में चल रही इनोवा से जा टकराया। इस हादसे में ऑटो चालक और सवारी को चोटे आई हैं। बताया जा रहा है कि अक्षय ने गाड़ी से उतरकर दोनों घायलों की मदद की थी। इस घटना का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि ऑटो पूरी तरह से क्रैश हो चुका है।

अक्षय की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गए थे फैंस

इस खबर के सामने आते ही फैंस खिलाड़ी कुमार की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गए थे। हालांकि, खबरों के मुताबिक इस हादसे में अक्षय को चोट नहीं आई है और वो और ट्विंकल पूरी तरह से सुरक्षित हैं। हादसे में घायल हुए ऑटो चालक के भाई का कहना है कि उसके भाई की कंडीशन सीरियस है। उनकी यही मांग है कि उनके भाई को सही इलाज मिले और उनके नुकसान की भरपाई हो।

यह भी पढ़ें- 'पापा कर्जे में हैं...', बच्ची ने अक्षय कुमार से मांगी मदद; खिलाड़ी कुमार के जवाब ने जीता दिल, पहले भी ये सेलेब्स दिखा चुके हैं दरियादिली

वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में आए थे अक्षय कुमार

अक्षय कुमार अपनी एक्टिंग, फिटनेस रूटीन और कॉमिक टाइमिंग के साथ दरियादिली के लिए भी जाने जाते हैं। कुछ वक्त पहले उनका एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में एक लड़की ने उनसे ये कहते हुए मदद मांगी थी कि उसके पापा बहुत कर्जे में हैं। अक्षय ने उस लड़की से मदद का वादा किया था।

 

यह भी पढ़ें- अक्षय कुमार की बेटी से जब एक शख्स ने मांगी थी 'न्यूड पिक्चर', 13 साल की नितारा के साथ ऑनलाइन वीडियो गेम खेलते वक्त हुआ था कुछ ऐसा जानकर हो जाएंगी हैरान

 

 

इस पूरे मामले को लेकर अक्षय कुमार या उनटी टीम की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।