herzindagi
 a girl asked for help from akshay kumar

'पापा कर्जे में हैं...', बच्ची ने अक्षय कुमार से मांगी मदद; खिलाड़ी कुमार के जवाब ने जीता दिल, पहले भी ये सेलेब्स दिखा चुके हैं दरियादिली

Akshay Kumar Viral Video:अक्षय कुमार ने हाल ही में सोशल मीडिया पर तारीफें बटोर रहे हैं। एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की उनसे मदद मांगती है और खिलाड़ी कुमार का जवाब फैंस का दिल जीत रहा है। बता दें कि अक्षय के अलावा भी कई ऐसे सेलेब्स हैं, जो लोगों की मदद करके अपनी दरियादिली दिखा चुके हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-16, 16:28 IST

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार यूं तो अपनी फिल्मों, फिटनेस और रूटीन को लेकर चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार वो किसी और कारण से चर्चा में हैं। अक्षय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की अक्षय के पास आकर उनसे मदद मांगती है और अक्षय एक ऐसा जवाब देते हैं, तो फैंस का दिल जीत रहा है। अक्षय ने न केवल लड़की से मदद का वादा किया, बल्कि कुछ ऐसा भी कहा, जो वायरल हो रहा है। चलिए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में क्या कुछ खास है और पहले कौन-से सेलिब्रिटीज इस तरह जरूरतमंदों की मदद करके अपने बड़े दिल का सुबूत दे चुके हैं।

अक्षय कुमार ने किया लड़की से मदद का वादा

यह वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। वीडियो में अक्षय अपना वोट डालने के बाद जब वोटिंग बूथ से घर के लिए निकलते हैं, तो पैपराजी के बीच अपनी बच्ची उनके पास आती है और मदद की गुहार लगाती है। इस वीडियो में बच्ची, अक्षय से कहती है कि उसके पापा बहुत कर्जे में हैं...प्लीज मदद कर दीजिए। अक्षय के बॉडीगार्ड बच्ची को पीछे हटाते हैं, लेकिन इस बीच अक्षय अपने बॉडीगार्ड से कहते हैं कि वो उस बच्ची का नंबर ले लें। अक्षय बच्ची को मदद का आश्वासन देते हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस, अक्षय की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि अक्षय का दिल बहुत बड़ा है और वो हमेशा सबकी मदद करते हैं।  

यह भी पढ़ें- अक्षय कुमार की भूत बंगला मूवी की रिलीज डेट आगे बढ़ी, जानें मई 2026 में किस दिन आएगा सिनेमाघरों में तूफान

ये सेलेब्स भी कर चुके हैं फैंस की मदद

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

अक्षय कुमार के अलावा और भी कई सेलेब्स ऐसे हैं, जो लोगों की मदद में आगे रहते हैं। अक्षय ने कोरोना के वक्त में पीएम केयर्स फंड में बड़ा दान किया था। उनके अलावा सलमान खान, शाहरुख खान, पलक मुच्छल और सोनू सूद समेत कई सेलेब्स भी फैंस की मदद के लिए कई बार अपना हाथ बढ़ा चुके हैं।  पलक अपने भाई पलाश मुच्छल के साथ मिलकर 'पलक पलाश चैरिटेबल फाउंडेशन' चलाती हैं, जिसमें वो गरीब बच्चों की हार्ट सर्जरी करवाती हैं। वो अब तक कई हजार बच्चों की जान बचा चुकी हैं। शाहरुख खान भी एसिड विक्टिम्स और गरीबों की मदद के लिए आगे रहते हैं। उनका फाउंडेशन मीर फाउंडेशन जरूरतमंदों की मदद करता है। साल 2009 में उन्होंने उड़ीसा के 5 गांवों को गोद लिया था, कुछ वक्त पहले पंजाब में आई बाढ़ में भी उन्होंने कई गांवों की मदद की थी. इसके अलावा सलमान खान भी बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन के जरिए इस तरह के काम करते हैं। उन्होंने साल 2010 में एक छोटी बच्ची की जान बचाने के लिए अपना बोन मैरो दान किया था।

 

यह भी पढ़ें- अक्षय कुमार की बेटी से जब एक शख्स ने मांगी थी 'न्यूड पिक्चर', 13 साल की नितारा के साथ ऑनलाइन वीडियो गेम खेलते वक्त हुआ था कुछ ऐसा जानकर हो जाएंगी हैरान

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।