Sun Mar 22, 2026 | Updated 04:11 AM IST HZ Awards 2026
 Choli Ke Peeche Kya Hai controversy,

'सरके चुनर तेरी सरके' से पहले इन गानों के डबल मीनिंग लिरिक्स को लेकर भी खूब मचा था हंगामा, तीसरे नंबर वाले सॉन्ग को बैन करने के लिए लिखी गई थीं चिट्ठियां

नोरा फतेही के डांस नंबर 'सरके चुनर तेरी सरके' को लेकर इन दिनों काफी बवाल मचा हुआ है। इसके डबल मीनिंग लिरिक्स को चलते सोशल मीडिया पर खूब हंगामा हुआ और अब इसके हिंदी वर्जन को यूट्यूब से हटा लिया गया है। बता दें कि इससे पहले भी अश्लील लिरिक्स को लेकर कई गाने विवादों में आ चुके हैं।
Editorial
Updated:- 2026-03-18, 14:17 IST

नोरा फतेही का डांस नंबर 'सरके चुनर तेरी सरके' फिलहाल कॉन्ट्रोवर्सीज में है। डबल मीनिंग लिरिक्स को लेकर इस गाने की जबरदस्त आलोचना हो रही है और लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर कैसे किसी गाने में इतनी अश्लीलता परोसी जा सकती है। यह गाना आने वाली फिल्म 'केडी: द डेविल' का है, लेकिन जबसे इसका लिरिकल वीडियो रिलीज हुआ, तभी से सोशल मीडिया पर इस गाने की फजीहत होने लगी। अश्लीलता फैलाने का आरोप लगने के बाद इस गाने को यूट्यूब से हटा लिया गया है और मेकर्स को नोटिस भी भेजा गया है। बेशक इस गाने के लिरिक्स ने शायद सारी हदें पार कर ली थीं और इससे पहले इतने वल्गर लिरिक्स शायद ही सुनने को मिले हों, लेकिन इससे पहले कई और गानों के लिरिक्स पर बवाल जरूर हुआ है। यहां तक कि 90 के दशक के एक गाने को बैन करने के लिए तो देशभर से चिट्ठियां तक लिखी गई थीं। चलिए आपको बताते हैं कि इससे पहले कौन-से गाने अश्लील लिरिक्स की वजह से विवादों में आ चुके हैं।

टटीरी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by BADSHAH (@badboyshah)

'सरके चुनर तेरी सरके' से पहले हाल ही में बादशाह का 'टटीरी' गाने को भी इसकी लिरिक्स की वजह से काफी बवाल झेलना पड़ा था। इस गाने के लिए लोगों ने रैपर की खूब आलोचना की थी। हरियाणा वुमेन कमीशन की तरफ से इस गाने के डबल मीनिंग लिरिक्स को महिलाओं के लिए आपत्तिजनक बताया गया था और इस तरह के लिरिक्स वाले गाने में स्कूली बच्चियों को डांस करवाने पर भी काफी बवाल हुआ था। बाद में बादशाह ने वीडियो शेयर करके लोगों से माफी भी मांगी थी।

आ रे प्रीतम प्यारे

साल 2012 में आई फिल्म 'राउडी राठौर' के 'गाने आ रे प्रीतम प्यारे' के लिरिक्स पर भी काफी बवाल हुआ था। इस गाने के कई शब्दों को डबल मीनिंग और अश्लील बताया गया था। बता दें कि इस गाने को ममता शर्मा और सरोश सामी ने गाया था।

चोली के पीछे क्या है

फिल्म 'खलनायक' के गाने 'चोली के पीछे क्या है...' को लेकर भी खूब विवाद हुआ था। यहां तक कि इस गाने को दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो पर बैन कर दिया गया था। इस गाने को महिला विरोधी बताया गया था और इसे बैन करने के लिए लोगों ने चिट्ठियां भी लिखी थीं। यही नहीं, इस गाने के ब्रॉडकास्ट को रोकने, इसके कैसेट्स को वापस लेने और फिल्म से गाने को हटा लेने के लिए याचिका दायर की गई थी।

कैंडी शॉप

नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ अपने गानों के लिरिक्स को लेकर अक्सर ट्रोलिंग का सामना करते हैं। पिछले साल दिसंबर में इनका गाना कैंडी शॉप रिलीज हुआ था। इसके लिरिक्स को लोगों ने वल्गर और क्रिंज बताया था और इसकी कोरियोग्राफी पर भी काफी बवाल हुआ था।

मुन्नी बदनाम हुई

'दबंग' मूवी के पॉपुलर आइटम नंबर 'मुन्नी बदनाम हुई' को लेकर भी काफी विवाद हुआ था। इसमें मलाइका अरोड़ा के साथ सलमान खान और सोनू सूद थिरकते नजर आए थे और ये गाना कानूनी पचड़े में भी फंसा था, लेकिन फिर भी ये गाना खूब हिट हुआ था।


यह भी पढ़ें- 'मुझे ये सुनकर शर्म...', 'चिकनी चमेली' गाने पर 14 साल बाद श्रेया घोषाल ने दिया बड़ा बयान, लिरिक्स को लेकर कह दिया कुछ ऐसा कि...

रुक्मिणी रुक्मिणी

साल 1992 में आई 'रोजा' मूवी के गाने 'रुक्मिणी रुक्मिणी' को भी काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। ये गाना एक न्यूली मैरिड लड़की के इर्द-गिर्द घूमता है और इसमें काफी डबल मीनिंग लिरिक्स हैं, जिन्हें लेकर उस समय ऑडियंस ने काफी आपत्ति जताई थी।


यह भी पढ़ें- नोरा फतेही के गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' पर लगा अश्लीलता फैलाने आरोप, डबल मीनिंग लिरिक्स पर मचा हंगामा; लोग बोले- ये शर्मनाक है


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।