Sat Mar 21, 2026 | Updated 11:54 PM IST HZ Awards 2026
old hindi songs copied from pakistan

देखते-देखते से लेकर मुन्नी बदनाम तक, ये Blockbuster Songs हैं पाकिस्तानी गानों से प्रेरित

बॉलीवुड के इन फेमस गानों को पाकिस्तानी गानों को रिमेक कर बनाया गया है, चलिए देख लेते हैं लिस्ट।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-04-24, 14:00 IST

बॉलीवुड के गानों को लोग खूब पसंद करते हैं। बॉलीवुड के फिल्मों और गानों को लेकर बहुत से लोगों को यह लगता है कि बॉलीवुड ओरिजनल चीजें बनाता ही नहीं। फिल्मों की स्टोरी से लेकर गाने तक, सब कुछ कहीं न कहीं से कॉपी करते हैं। ऐसे में आज हम आपको फिल्मों की कहानी के अलावा गानों के बारे में बताएंगे, जो बॉलीवुड ने पाकिस्तानी गानों को रीमेक कर बनाया है। हालही में आए गाने पसूरी जिसे पाकिस्तानी सिंगर अली सेठी ने गया था, इस गाने को सोशल मीडिया में खूब पसंद किया था। इस गाने के रिलीज होने के कुछ महीने बाद इसे रिमेक कर सत्यप्रेम की कथा फिल्म में गाया गया था, जिसे लेकर फैंस और यूजर्स ने सोशल मीडिया ने बॉलीवुड इंडस्ट्री ने खूब ट्रोल किया था। चलिए बिना देर किए देख लेते हैं बॉलीवुड गानों की उन लिस्ट को जिसमें पाकिस्तानी सॉन्ग्स को रिमेक कर बनाया गया है।

मेरा पिया घर आया

इस गाने को आज भी शादियों में बजाया जाता है और दुल्हन अपने होने वाले दूल्हे के लिए इस गाने में नाचती है। क्या आपको पता है इस गाने को नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली से लिया गया है।

घूंघरू

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म "वॉर" का गाना घूंघरू, जिसके बजने पर लोग आज भी थिरकने लगते हैं। यह गाना बॉलीवुड ओरिजनल नहीं है, बल्कि इस गाने को 1969 में आई पाकिस्तानी फिल्म "माला" से लिया गया है।

मैं ना झूठ बोलूं

साल 1991 में आई अमिताभ बच्चनकी फिल्म "इंद्रजीत" का यह गाना भले ही उतना पॉपुलर नहीं है, लेकिन इस गाने की बैकग्राउंड में चल रही बीट से आप  जरूर वाकीफ होंगे। बता दें कि यह बीट साल 1980 में बनाई गई थी और यह पीपीपी इलेक्शन के कैंपन और रैली में बजाने के लिए उपयोग किया जाता था।

इसे भी पढ़ें: क्या Bhool Bhulaiyaa 3 में विद्या बालन के साथ नजर आएंगी माधुरी दीक्षित?

देखते-देखते

पाकिस्तानी गानों की रिमेक की लिस्ट में शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म "बत्ती गुल मीटर चालू" का गाना देखते-देखते शामिल है। पाकिस्तानी सिंगर आतीफ असलम की आवाज में गाया यह गाना नुसरत फतेह अली खान के फेमस गाने 'सोचता हूं' को रीमेक कर बनाया गया है।

तुम्हें अपना बनाने की कसम खाई है

साल 1991 में आई संजय दत्त और पूजा भट्ट की फिल्म 'तुम्हें अपना बनाने की कसम खाई है' ये गाना भी पाकिस्तानी गीत से प्रेरित है। यह गाना फेमस सिंगर मुस्सरत नजीर के गाए हुए गीत 'चले तो कट ही जाएगा सफर' का रिमेक है।

इसे भी पढ़ें: सामाजिक मुद्दों पर फिल्में बनाती हैं भूमि पेडनेकर, ये मूवीज देखना ना भूलें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।