herzindagi
sonakshi sinha net worth

करोड़ की मालकिन हैं सोनाक्षी सिन्हा, देखें उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल की एक झलक

सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। ऐसे में आज हम आपको उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें बताने वाले हैं।   
Editorial
Updated:- 2024-06-13, 15:59 IST

सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड और एक्टर जहीर इकबाल के साथ मुंबई में शादी करने वाली हैं। इन दिनों वह अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। सोनाक्षी  सिन्हा लग्जरी लाइफस्टाइल जीना पसंद करती हैं। उन्हें अक्सर महंगी गाड़ियों में देखा जाता है। ऐसे में आज हम आपको उनकी लविश लाइफस्टाइल के बारे में बताने वाले हैं। 

सोनाक्षी की कुल संपत्ति

sonakshi sinha  photos

सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड की सुपरहिट एक्ट्रेस रह चुकी हैं। वह सलमान खान से लेकर रणवीर सिंह, शाहिद कपूर, अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टारों के साथ काम कर चुकी हैं। रिपोर्ट के अनुसार, सोनाक्षी एक फिल्म में काम करने लिए लिए 2-3 करोड़ लेती हैं। सोनाक्षी की कुल संपत्ति 100 करोड़ रुपये है। इसके अलावा वह ब्रांड एंडोर्समेंट से पैसे कमाती हैं। सोनाक्षी सिन्हा इंडियन गोल्ड इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म 'प्लस गोल्ड' में भी निवेश करके काफी मोटी कमाई करती हैं। 

सोनाक्षी सिन्हा का घर

   sinah  m

सोनाक्षी सिन्हा ने बांद्रा में 14 करोड़ रुपये का एक शानदार घर खरीदा था। 16वीं मंजिल पर स्थित उनका यह खूबसूरत अपार्टमेंट 4,628 वर्ग फीट में फैला हुआ है। इसके अलावा उन्होंने 11 करोड़ रुपये का एक और अपार्टमेंट खरीद रखा है। सोनाक्षी को कार का भी काफी शौक है। अभिनेत्री के पास मर्सिडीज बेंज, बीएमडब्ल्यू 6 सीरीज जैसी कारें मौजूद है। 

इसे भी पढ़े- जानिए क्यों पापा की तरह विलेन बनना चाहती थीं सोनाक्षी सिन्हा

लिव-इन में रह चुकी हैं सोनाक्षी सिन्हा 

हाल ही में एक्ट्रेस को हीरामंडी वेब सीरीज में देखा गया था। इस सीरीज में उनके किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। सोनाक्षी 37 साल की हैं और जहीर 35 साल के हैं। अभिनेत्री अपने एक साल से जहीर संग लिव-इन में रह रही हैं। अब अभिनेत्री जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। 

इसे भी पढ़े- कौन हैं जहीर इकबाल, जिनकी दुल्हन बनने जा रही हैं सोनाक्षी सिन्हा!

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

Image Credit - instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।