
हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य महिलाओं को सम्मान देना है। बदलते जमाने में भले ही महिलाओं को आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है, लेकिन आज भी कई जगहें ऐसी हैं, जहां उन्हें इसलिए दबाने की कोशिश होती है, क्योंकि वह महिला है। उन्हें इसलिए छोटा समझा जाता है, क्योंकि लोग उन्हें कमजोर समझते हैं। इसलिए, बच्चों से लेकर हर उम्र के लोगों को महिलाओं की प्राथमिकता को समझना और सम्मान देना जरूरी है। यही कारण है कि बच्चों को स्कूलों में महिला दिवस पर ड्राइंग बनाने के लिए कहा जाता है। बच्चे हमारा आने वाला कल होते हैं। वह ड्राइंग के जरिए समझ पाते हैं कि उनकी बहनें, उनकी मां और उनके आस-पास रहने वाली महिलाएं भी मर्दो की तरह ही सम्मान का अधिकार रखती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम बच्चों के लिए आसान ड्राइंग आइडिया लेकर आए हैं।
इस तरह के ड्राइंग में दिखाया जा सकता है कि महिलाएं किसी भी वर्ग में पीछे नहीं है। आज वह हर वर्ग में पुरुषों के बराबर काम कर रही हैं और कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। बच्चे भी समझ पाते हैं कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। ड्राइंग में डॉक्टर, टीचर, पुलिस या पायलट में किसी महिला को दिखाया जा सकता है।

image credit- Ss Drawing Sir/ youtube
इस संसार में महिला का कितना बड़ा रोल है और एक मां अपने बच्चे के लिए क्या कुछ नहीं करती, इस तरह के ड्रॉइंग में दिखाया जा सकता है। मां और बच्चे की ड्राइंग सबसे आसान और प्यारा आइडिया है, जो हर किसी का दिल जीत लेता है। इसमें या तो आप मां की गोद में एक छोटा बच्चा दिखा सकती हैं या फिर बच्चा मां का हाथ पकड़े खड़ा हो सकता है। पोस्टर पर आप नीचे या ऊपर की तरफ Happy Women’s Day लिख सकती हैं। इसके अलावा बच्चे ऐसा भी लिख सकते हैं My Mom My Hero.
इसे भी पढ़ें- Women's Day Theme 2026: हर साल 8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस? जानें इस साल की थीम और इसका इतिहास
image credit- Aniket Kamble/pinterest
विमेंस डे के लिए इस तरह का डिजाइन सबसे बेस्ट है। बच्चों के लिए Super Woman theme की खासियत यह है कि इसमें बच्चों को एक महिला के मेहनत के बारे में पता लगता है। इससे बच्चों को समझ आता है कि उनकी मां कितनी मजबूत और शक्तिशाली हैं और एक साथ कितना कुछ संभालती हैं। इससे उनके मन में अपनी मां के लिए सम्मान आता है।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- KIDS CARTOON DRAWINGS/youtube.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।