How To Do Laundry Fast: कपड़ों को घंटों तक पानी में भिगोकर रखने की झंझट खत्म, हफ्ते में एक बार फॉलो करें ये हैक्स

Easy Clothes Cleaning Hacks: ऑफिस जाने वाले लोगों को कपड़े देर तक पानी में भिगोकर रखने का समय नहीं होता। ऐसे में जल्दबाजी में कपड़ों को साफ तरीके से क्लीन करना उनके लिए मुश्किल हो जाता है।
how to clean clothes easily without soaking them in water for hours

कई लोग कपड़ों को घंटों तक पानी में भिगोकर रखते हैं। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो रात में कपड़ों को पानी में डाल देते हैं और सुबह कपड़ों को धोते हैं। उनका मानना है कि इससे कपड़ों की गंदगी पानी में चली जाती है और उन्हें कपड़े धोने में ज्यादा समय नहीं लगता। लेकिन ऐसा करने से कपड़ों की लाइफ कम हो जाती है। इसका अर्थ है कि कपड़े जल्दी पुराने दिखने लगते हैं और जल्दी फट भी जाते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद ऐसा नहीं करेंगे। क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिससे आपको कपड़ों को देर तक भिगोने का झंझट नहीं करना होगा।

कपड़ों को आसानी से साफ करने के टिप्स (Laundry Tips and Tricks)

how to clean clothes easily without soaking them in water for hours1

  • अगर आप हफ्ते में एक बार इस प्रक्रिया को फॉलो कर लेंगे, तो आपको रोज-रोज कपड़ों को पानी में नहीं भिगाना पड़ेगा। इसके लिए आपको नींबू का इस्तेमाल करना होगा। हफ्ते में एक बार आप डिटर्जंट पाउडर के साथ नींबू मिलाएं और इसमें कपड़ों को आधे घंटे के लिए भिगोकर छोड़ दें। अगर आप हफ्ते में एक बार ऐसा करते हैं, तो रोज घंटों तक पानी में कपड़ों को भिगोने की जरूरत नहीं होगी।
  • कपड़ों को रोज पानी में भिगोने की बजाय आप दाग वाले हिस्से को नींबू से रगड़कर साफ कर सकते हैं। इससे आपके कपड़े चमक जाएंगे और इन्हें भिगोकर रखने की झंझट खत्म हो जाएगी।
  • इसके अलावा अगर आप कपड़ों को हल्के गुनगुने पानी में धोते हैं, तो भी आपको इन्हें देर तक पानी में नहीं भिगाना पड़ेगा। आप हर दिन नहाते समय गुनगुने पानी में इसे धोएंगे, तो इनकी चमक भी बना रहेगी और यह जल्दी खराब भी नहीं होएंगे।काले हो गए सफेद मोजेको भी आप इस तरह से साफ कर सकते हैं।
how to clean clothes easily without soaking them in water for hours2
  • कपड़े अक्सर कॉलर और हाथों की बाजू की तरफ से गंदे होते हैं। इसलिए रोज आप नींबू और टूथपेस्ट की मदद से इसकी सफाई कर सकते हैं। इससे दाग भी साफ हो जाएगा और आपको कपड़ों को पानी में भिगोकर भी नहीं रखना होगा। यह कॉलर साफ करने का आसाना तरीका है।
  • अगर आपके घर में बच्चे हैं और वह कपड़े ज्यादा गंदे करते हैं, तो आप हफ्ते में एक बार हल्के गर्म पानी में कपड़ों को भिगोकर रखें। इससे रोज-रोज आपको उन्हें रगड़ना नहीं पड़ेगा, साथ ही हर रोज कपड़ों को भिगोकर नहीं रखना पड़ेगा।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP