
अगर आप रोज-रोज वही पुरानी दाल और सब्जी खाकर बोर हो गए हैं, तो हम कुछ ऐसा बनाते हैं, जो खाने और स्वाद में लाजवाब हो। अगर आप भी कुछ ऐसा बनाने का सोच रही हैं, तो एक बार लाल मिर्च का कोरमा जरूर बनाएं। यह रेसिपी उन लोगों के लिए बेस्ट है जिन्हें थोड़ा स्पाइसी और चटपटा खाना पसंद है। इसकी खास बात यह है कि इसका रिच और क्रीमी टेक्सचर इसे ढाबे और रेस्टोरेंट की डिश से बेहतर बनाता है।
घर में चाहे कोई खास मेहमान आ रहे हो या फिर पति को कुछ स्पेशल खिलाना हो, यह रेसिपी आपका दिल जीत लेगी। इसका स्वाद एक बार चखने के बाद घरवाले बार-बार इसकी फरमाइश करेंगे। नीचे पढ़ें लाल मिर्च का कोरमा बनाने की रेसिपी।



इसे भी पढ़ें- Recipe Of The Day: लंच हो या डिनर! फटाफट इस तरीके से बनाएं बीन्स की सब्जी, रोटी-चावल के साथ खाने में लगेगी एकदम परफेक्ट
तो अगर आप कुछ स्पाइसी और क्रीमी खाना चाहती हैं, तो लाल मिर्च का कोरमा एक बार जरूर बनाएं।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- Shutterstock, Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
लाल मिर्च का कोरमा बनाने की रेसिपी
सबसे पहले लाल मिर्च लें, जिसका अचार बनता है। अब इसे धुलकर अच्छे से पोंछकर सुखाएं।
इसके बाद बीच में कट लगाएं, जैसा भरवा मिर्च बनाने के लिए करते हैं।
अब गैस पर पैन रखकर उसमें मूंगफली, लद्दे वाला नारियल और काजू डालकर रोस्ट करें।
अब इसमें कुछ दानें काली मिर्च के डालकर 2 मिनट के लिए चलाएं।
ब्राउन कलर आने के बाद इन चीजों को ग्राइंडर में डालें और फिर आधा गिलास पानी डालें।
इसके बाद कड़ाही में 1 चम्मच घी डालकर गर्म करें फिर इसमें लाल मिर्च को डालकर 3-4 मिनट चलाएं।
फ्राई होने के बाद मिर्च को प्लेट में निकालें।
अब उसी घी में खड़ा गरम मसाला डालकर रोस्ट करें।
इसके बाद प्याज का पेस्ट डालें और मिक्स करें।
फिर इसमें लहुसन-अदरक का पेस्ट मिलाएं।
2-3 मिनट चलाने के बाद इसमें बेसिक मसाले जैसे हल्दी, धनिया और नमक डालें।
इसके बाद 4 मिनट चलाने के बाद फ्राई की गई मिर्च डालें।
फिर इसमें दही डालें और 5-10 मिनट हाई फ्लेम पर चलाएं।
अब तैयार किया पेस्ट और थोड़ा सा पानी डालकर पकाएं।
पकने के बाद इसे बाउल में निकालें और गरमा-गरम चावल के साथ सर्व करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।