
हर दिन कुछ अलग खाने का मन करता है। ऐसे में हम सभी कोशिश करते हैं कि हेल्दी के साथ-साथ इसे चटपटा बनाएं। इसके लिए कभी बेसन की सब्जी या राजमा और छोले बना लेते हैं, लेकिन इस बार कुछ अलग ट्राई करें और बनाएं मूंगफली की सब्जी। ये सब्जी खाने में अच्छी लगती है। साथ ही आसानी से बन जाती है। आप भी इस रेसिपी को ट्राई कर सकती हैं और इसे बनाकर घरवालों को खुश कर सकती हैं। आइए बताते हैं मूंगफली की सब्जी बनाने का तरीका
इसे भी पढ़ें: क्या आपने कभी मूंगफली की सब्जी का स्वाद चखा है? जानें आसान रेसिपी
इस तरह से आप कुछ अलग तरह की सब्जी रेसिपी को ट्राई कर सकती हैं और घरवालों को खिला सकती हैं। इससे आपका स्वाद और ज्यादा बढ़ जाएगा। इसे रेसिपी को रजनी जैन जिनका चटोरी रजनी करके इंस्टाग्राम पेज है उन्होंने भी शेयर किया है। आप भी इस रेसिपी को ट्राई कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: इस आसान रेसिपी से बनाएं भंडारे वाली कद्दू की स्वादिष्ट सब्जी
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
मूंगफली की सब्जी बनाने की रेसिपी
मूंगफली की सब्जी बनाने के लिए आपको सबसे पहले सूखा मसाला तैयार करना होगा।
इसके लिए आपको सूखी लाल मिर्च, हिंग, करी पत्ता, चने की दाल, काली मिर्च, जीरा, उड़द की दाल, साबुत धनिया, मेथी दाना, हल्दी और नमक डालकर इसे ड्राई रोस्ट कर लेना है।
इसे ठंडा होने दें। इसके बाद इसे बारीक पीस लें।
इसे बनाने के लिए आपको सबसे पहले मूंगफली को उबालना है। इसके बाद एक कढ़ाई में तेल डालकर जीरा डालना है।
फिर इसमें बारीक कटी हुई प्याज डालनी है और अच्छे से पकानी है। इसके बाद आपको इसमें टमाटर पीसकर डालें।
फिर इसमें सारे जरूरी मसालों को मिक्स करें। साथ ही जो मसाला पीसा हुआ था इसे भी डालें और थोड़ा सा नमक को मिक्स करें।
इसके बाद इसमें उबली हुई मूंगफली को डालें और पानी डालकर इसे ढक्कर पकाएं। इसे खट्टा करने के लिए आप इमली का पेस्ट मिक्स कर सकती हैं।
जब ये पक जाए तो इसे धनिया डालकर सर्व करें।
इसे सर्व करने के लिए आप एक प्लेट में चावल डालें। इसके बाद इसमें ऊपर से मूंगफली की सब्जी को डालें।
फिर इसे सबको खिलाएं। इसे खाने के बाद आपके घरवाले खुश हो जाएंगे।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।