पेट में फंसी गैस कई बार बहुत परेशान करती है। गैस, एसिडिटी और अपच डाइजेशन की बैंड बजा देते हैं। इसकी वजह से कुछ खाने-पीने का मन भी नहीं करता है और जो खाया होता है, वो भी सही से नहीं पचता है। गैस की वजह से स्मेली फार्ट आना, डकार आना और पेट में दर्द होना जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। पेट में बनने वाली गैस से राहत पाने के लिए आपको दवाईयां लेने की जरूरत नहीं है। हालांकि, अगर डाइजेशन लंबे समय से खराब है तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं। लेकिन, पेट की गैस को कम करने में कई घरेलू नुस्खे मदद कर सकते हैं। हमारी रसोई में मौजूद कई मसाले में भी गैस को जड़ से खत्म करते हैं। इनके बारे में डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट नंदिनी जानकारी दे रही हैं।
हींग औषधीय गुणों से भरपूर है और आयुर्वेद में इसे गैस और पेट से जुड़ी दिक्कतों में रामबाण माना गया है। हींग में एंटी-फ्लैटुलेंट गुण होते हैं, जो पेट में जमा गैस को बाहर निकालने में मदद करते हैं। आप दो चुटकी हींग को हल्का सा तवे पर भून लें। अब इसे गुनगुने पानी के साथ लें। पेट में फंसी गैस बाहर निकलेगी और खाना अच्छी तरह से पचेगा।
पेट से जुड़ी दिक्कतों में अजवाइन बिल्कुल दवाई की तरह काम करती है। अजवाइन में थाइमोल होता है। यह पेट में फंसी गैस को बाहर निकालती है, पाचन में सुधार करती है, पेट फूलने और एसिडिटी से राहत दिलवाती है। इससे कब्ज भी दूर होती है। आप एक टीस्पून अजवाइन को भूनकर इसमें काला नमक मिलाकर इसे गुनगुने पानी के साथ लेंगी, तो आपको आराम मिलेगा।
सूखी हुई अदरक का पाउडर यानी सौंठ भी बेहद फायदेमंद है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पेट की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इससे गैस बनना और पेट फूलना जैसी दिक्कतें कम होती हैं। यह पाचन को सुधारती है। आप आधा टीस्पून सौंठ पाउडर को गुनगुने पानी के साथ लें।
यह भी पढ़ें- पेट में जब बनने लगे गैस का गुब्बारा, तो गुनगुने पानी के साथ फांक लीजिए नानी मां का यह देसी चूर्ण
पेट की गैस, एसिडिटी और पेट फूलने को कम करने में सौंफ मदद करती है। इससे गट हेल्थ में भी सुधार होता है। इसकी तासीर ठंडी होती है और इसमें पेट को ठंडक देने वाले गुण पाए जाते हैं। भोजन के बाद 1 चम्मच सौंफ चबाने या इसकी चाय बनाकर पीने से आराम मिलेगा।
यह भी पढ़ें- पेट की गैस और एसिडिटी से राहत पाने के लिए पिएं इन 2 मसालों का पानी
पेट की गैस को दूर करके डाइजेशन को दुरुस्त बनाने में ये मसाले मदद कर सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।