herzindagi
best ways to eat black pepper

Kali Mirch ke Fayde: काली मिर्च इस तरह खाएंगी तो शरीर को मिलेंगे जबरदस्‍त फायदे

भारतीय रसोई में काली मिर्च स्वाद और सेहत दोनों के लिए सदियों से इस्तेमाल होती आ रही है। इसमें मौजूद पिपेरिन पाचन सुधारता है और पोषक तत्वों के अवशोषण करता है। दही, शहद, आंवला रस, नींबू पानी और हल्दी के साथ काली मिर्च लेने से इसके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं। 
Editorial
Updated:- 2026-02-04, 20:48 IST

भारतीय रसोई में काली मिर्च का इस्तेमाल स्वाद और तीखेपन के लिए सदियों से किया जा रहा है, लेकिन आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों मानते हैं कि यह छोटा सा दाना सेहत का खजाना है। इसमें मौजूद पिपेरिन नामक तत्व न सिर्फ पाचन को दुरुस्त करता है, बल्कि यह शरीर को भोजन से मिलने वाले पोषक तत्वों को सोखने में भी मदद करता है।

अक्सर हम जो खाते हैं, हमारा शरीर इसका पूरा फायदा नहीं उठा पाता। लेकिन अगर आप काली मिर्च को सही कॉम्बिनेशन के साथ लेंगी, तो यह आपके शरीर को एनर्जी देता है और सेहतमंद रहने में मदद करता है। आइए काली मिर्च को खाने के 5 सबसे बेहतरीन तरीके जानते हैं। इनके बारे में हमें गुड़गांव की ‘गेट फिट विद लीमा’ की वेट लॉस और हार्मोनल हेल्थ एक्सपर्ट एवं न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन बता रही हैं।

Black pepper + dahi

काली मिर्च + दही

  • दही कई लोगों को पचने में भारी लगता है और ब्लोटिंग की समस्या देता है। ऐसे में दही में चुटकीभर काली मिर्च को मिलाना फायदेमंद हो सकता है।
  • काली मिर्च दही की भारी तासीर को बैंलेस करती है और इसे हल्का और सुपाच्य बनाती है। इसमें मौजूद पिपेरिन दूध के प्रोटीन को तोड़ने में मदद करता है, जिससे पेट में भारीपन महसूस नहीं होता।

काली मिर्च + शहद

  • यह कॉम्बिनेशन खांसी, जुकाम और गले की खराश का सबसे पुराना रामबाण इलाज है।
  • शहद गले को शांति देता है और पिपेरिन जमे हुए बलगम को साफ करने में मदद करता है, जिससे सर्दी-खांसी में तुरंत राहत मिलती है।

Black pepper + amla juice

काली मिर्च + आंवले का रस

  • आंवला विटामिन-सी का पावरहाउस है, लेकिन शरीर हमेशा इसे पूरी तरह अवशोषित नहीं कर पाता।
  • काली मिर्च आंवले में मौजूद विटामिन-सी और एंटीऑक्‍सीडेंट्स के अवशोषण को कई गुना बढ़ा देती है, जिससे आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है, त्वचा में नेचुरल ग्लो आता है और बालों की सेहत में भी सुधार होता है।

यह भी पढ़ें- रोजाना 1 केले को काली मिर्च के साथ खाने से क्या होता है?

काली मिर्च + नींबू पानी

  • भोजन से पहले नींबू पानी में चुटकीभर काली मिर्च मिलाकर पीना पाचन बूस्टर की तरह काम करता है।
  • यह कॉम्बिनेशन डाइजेस्टिव एंजाइम्स को एक्टिव करता है, जिससे खाना जल्दी और सही तरीके से पचता है। साथ ही यह मेटाबॉलिज्म को तेज करने और पेट की सफाई में भी मदद करता है।

Black pepper + turmeric

काली मिर्च + हल्दी

  • यह सबसे अच्‍छा कॉम्बिनेशन है। हल्दी का मुख्य तत्व करक्यूमिन शरीर में बिना काली मिर्च के सोखा ही नहीं जा सकता।
  • पिपेरिन हल्दी के करक्यूमिन अवशोषण को बढ़ा देता है। जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने के लिए यह सबसे अच्‍छा नुस्खा है।

यह भी पढ़ें- 14 दिनों तक उकडू बैठ कर घी में हल्दी और काली मिर्च मिलाकर खाने से क्या होता है?

काली मिर्च का पाउडर हमेशा ताजा पीसकर इस्तेमाल करें, क्योंकि पहले से पिसे हुए पाउडर में पिपेरिन की मात्रा धीरे-धीरे कम होने लगती है।

अगर आप भी इन तरीकों से काली मिर्च का इस्‍तेमाल करेंगी तो आपकी सेहत को डबल फायदे मिलेंगे। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।