herzindagi
image

Budget 2026: बजट 2026 में आ सकता है ज्वाइंट टैक्स रिटर्न का फॉर्मूला, जानें इसके फायदे

यदि हमारे भारत में ज्वाइंट टैक्स फाइलिंग की सुविधा कपल्स को मिल जाती है तो इसके कारण कई फायदे हो सकते हैं। इस लेख के माध्यम से जानते हैं इन फायदा के बारे में... 
Editorial
Updated:- 2026-01-21, 17:22 IST

हमारे देश में पति और पत्नी के लिए ज्वाइंट टैक्स फाइलिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं है। यहां पर हर किसी के लिए  एग्जेम्प्शन और डिडक्शन लिमिट तय की गई है। शादी के बाद भी पति पत्नी भले  ही एक हो जाएं लेकिन उन्हें इंडिविजुअल ही टैक्सपेयर रिटर्न फाइल करनी होती है, जबकि हमारे देश में कई ऐसे परिवार हैं, जिनकी इनकम, खर्च और फाइनेंशियल प्रायरिटीज में कपल का हिस्सा होता है। ऐसे में यदि ज्वाइंट रिटर्न फाइलिंग की सुविधा मिल जाए तो इससे कई तरीके से फायदा हो सकता है। ऐसे में इसके फायदों के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे किज्वाइंट टैक्स फाइलिंग की सुविधा मिलने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। पढ़ते हैं आगे... 

ज्वाइंट टैक्स रिटर्न का फॉर्मूला

आने वाले बजट में सरकार पति-पत्नी के लिए एक साथ इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने का विकल्प पेश कर सकती है। बता दें कि इसकी मांग लंबे समय से की जा रही है।

joint tax return (3)

 इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने इसका सरकार को सुझाव दिया है कि भारत में कपल्स के लिए ज्वाइंट फाइलिंग की सुविधा शुरू की जानी चाहिए।

इस सिस्टम का उद्देश्य मध्यम वर्गीय परिवारों पर टैक्स के बोझ को कम करना और टैक्स से जुड़ी चीजों को सरल बनाना है।

यह विकल्प उन परिवारों के लिए गेम-चेंजर साबित होगा जहां केवल एक सदस्य कमाता है या दूसरे सदस्य की आय बहुत कम है।

इसे भी पढ़ें - Budget 2026: क्या होता है डिसइनफ्लेशन और डिफ्लेशन? बजट भाषण सुनने से पहले जरूर जान लें ये 2 शब्द

 ज्वाइंट फाइलिंग के तहत परिवार की संयुक्त आय का आकलन एक अलग और अधिक अनुकूल टैक्स स्लैब के चलते होगा, जिससे कुल टैक्स लायबिलिटी घट जाती है।

सबसे अच्छी बात ये है कि यदि पति और पत्नी की कमाई में बड़ा अंतर है, तो संयुक्त आकलन के जरिए वे अपनी आय को इस तरह एडजस्ट कर पाएंगे कि उन्हें कम टैक्स देना पड़े।

ज्वाइंट रिटर्न के जरिये कपल्स होम लोन के ब्याज, हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम और अन्य टैक्स-सेविंग निवेशों पर मिलने वाली छूट का बेहतर और सही से फायदा ले पाएंगे।

joint tax return (2)

 अमेरिका और जर्मनी जैसे विकसित देशों में यह व्यवस्था पहले से ही है, जहां बड़ी संख्या में कपल्स अपनी टैक्स देनदारी कम करने के लिए इसका उपयोग करते हैं।

इसे भी पढ़ें - EPFO की तरफ से बड़ा गिफ्ट, अब क्लेम करते ही सीधे खाते में आएगा पीएफ का पैसा; जानें अप्रैल से लागू होने वाला नया ऑटो-मोड

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

ज्वाइंट रिटर्न के जरिये कपल्स होम लोन के ब्याज, हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम और अन्य टैक्स-सेविंग निवेशों पर मिलने वाली छूट का बेहतर और सही से फायदा ले पाएंगे।
अमेरिका और जर्मनी जैसे विकसित देशों में यह व्यवस्था पहले से ही है, जहां बड़ी संख्या में कपल्स अपनी टैक्स देनदारी कम करने के लिए इसका उपयोग करते हैं।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।